{"_id":"922f3452623e5e40bb7b1c6704c673a8","slug":"mandi-fight-two-traders-one-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में दो व्यापारियों में मारपीट, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में दो व्यापारियों में मारपीट, एक घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 28 Dec 2014 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र में नवीन सब्जी मंडी में रविवार
विज्ञापन
की सुबह दो व्यापारियों में विवाद हो गया। इससे दोनों पक्षों से ईंट पत्थर
चले, जिससे हड़कंप मच गया। मामले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने मामले को शांत किया। शहर कोतवाली में दोनों पक्षों की ओर से
रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र में संचालित फल मंडी में रविवार की सुबह आठ बजे उस समय हंगामा मच गया, जब दो व्यापारियों में विवाद हो गया और दोनों पक्षों से ईंट पत्थर चलने लगे। इससे वहां पर हंगामा मच गया। विवाद में आढ़ती राजू गुप्ता (20) पुत्र भोले गुप्ता निवासी हरीपुर बेहटा चांद गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना के संबंध में भोले गुप्ता ने बताया कि फल मंडी में उसके पुत्र बबलू की राम प्रकाश आशीष कुमार एड़ संस के नाम से आढ़त है। उसका पुत्र राजू दुकान के सामने आलू लगाए हुए था। उसके पड़ोस के सुंदर लाल गुप्ता और उसके पुत्रों ने उस पर हमला बोल दिया और मारपीट कर उसे घायल कर दिया।
उन्होंने आरोप लगाया कि वह लोग राजू के पास से बीस हजार रुपये और गोलक से पांच हजार रुपये और उसका मोबाइल भी छीन ले गए। वहीं सुंदर गुप्ता ने उसके साथ मारपीट कर आरोप लगाया है। इस बाबत कोतवाली प्रभारी नागेश मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षोें के बीच विवाद हो गया था। मारपीट का मामला है, लूट नहीं हुई। दोनों पक्षों से रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।