{"_id":"5ddfd17a8ebc3e54936d4df6","slug":"man-committed-suicide-hardoi-news-knp528672518","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके से साथ नहीं आई पत्नी, युवक ने फांसी लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके से साथ नहीं आई पत्नी, युवक ने फांसी लगा दी जान
विज्ञापन
लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर में पत्नी के मायके से साथ न आने से आहत युवक ने घर वापस आकर फांसी लगा जान दे दी।
बुधवार की देर रात कमरे में उसका शव साड़ी के फंदे से लटकता मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्र्राम जगदीशपुर निवासी शशिकांत (28) पुत्र श्यामलाल चार भाइयों में छोटा था। उसके परिवार में पत्नी नन्हीं के अलावा नामिनी, कामिनी दो बेटी व एक बेटा हिमांशू है। परिजनों के मुताबिक पत्नी से शशिकांत की अनबन हो गई थी।
दीपावली में पत्नी बच्चों को साथ लेकर अपने मायके बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम बरगदिया चली गई थी। शशिकांत के कहने पर भी पत्नी वापस नहीं आ रही थी। बुधवार की सुबह वह पत्नी को लाने ससुराल गया था। परिजनों का आरोप है कि ससुरालीजनों ने पत्नी को साथ भेजने से इंकार कर दिया।
इसके बाद शशिकांत घर चला आया। देर रात उसने कमरे के अंदर साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद कमरे तरफ गए पिता ने शव फंदे पर लटकता देखा।
विज्ञापन
घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने सुबह घटना की सूचना पुलिस को दी। कोतवाल राजेश कुमार राय ने बताया कि युवक ने घरेलू कलह में आत्महत्या की है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।