{"_id":"65049a2ad889d56f0b0fb3e4","slug":"malaria-spread-in-25-villages-of-tadiava-and-ahirori-chc-area-hardoi-news-c-213-1-hra1003-3672-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: टड़ियावा व अहिरोरी सीएचसी क्षेत्र के 25 गावों में फैला मलेरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: टड़ियावा व अहिरोरी सीएचसी क्षेत्र के 25 गावों में फैला मलेरिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। टड़ियावा सीएचसी क्षेत्र के डडवानी व अहिरोरी सीएचसी क्षेत्र के खाड़ाखेड़ा में मच्छर जनित बीमारी थमने का नाम नहीं ले रही है। दोनों गांवों में मलेरिया व डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। दोनों सीएचसी क्षेत्र के 25 गांवों में बुखार की बीमारी फैली है। स्वास्थ्य विभाग की सुविधा-सहूलियत व बचाव की व्यवस्थाएं लचर बनी हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों की तो, बात दूर रही अभी तक मेडिकल कॉलेज में ही डेंगू वार्ड नहीं बनवाया जा सका है।
मलेरिया और डेंगू के रोगियों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। 24 अगस्त तक के आकड़ों पर गौर करें तो स्वास्थ्य विभाग की रिपाेर्ट में आठ लोगों में डेंगू और 335 में मलेरिया की पुष्टि हुई थी। शुक्रवार को सीएमओ डॉ. रोहताश कुमार ने मलेरिया और डेंगू के संबंध में बताया कि अब डेंगू के 19 रोगी हो गए हैं। मलेरिया 1002 लोगों में पुष्टि हुई है।
अहिरोरी सीएचसी के खाड़ाखेड़ा, बेलहा, दलेलपुरवा, उमरी, सुहासा, खपरा, सरैया, टिकरा, शहाबादपुर, कोट, बदौली, अटवा व भैलखेड़ा और सीएचसी टड़ियावां के बांधा, भड़ायल, गोपालपुर, मोतीपुरवा, सैंती, सिकंदरपुर, कलाआम, करवाताली, गौराडांडा, जंसरी, निबुई व डडवानी गांव में मलेरिया व डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ा है।
विज्ञापन
डडवानी गांव में अभी भी वायरल का प्रकोप कम नहीं हुआ है। विभागीय आकड़ों के अनुसार 83,500 मरीजों की खून जांच की गई। जिसमें 1002 मलेरिया के रोगी पाए गए है।
19 डेंगू के मरीज मिले
डेगू की जांच के लिए 23,727 मरीजाें का सैंपल लिया गया। जिसमें अभी तक 19 डेंगू के मरीज मिले हैं। 11 डेंगू के मरीज जिला अस्पताल की जांच और आठ में लखनऊ में हुई जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है।
-- -- -- -- -- -- --
जिन गांवों में मलेरिया या डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। वहां पर टीम पहुंच रही है। एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। लोगों को साफ-सफाई व्यवस्था के प्रति जागरूक किया जा रहा है। मच्छरों से बचने के उपाय भी बताएं जा रहे हैं। गांव में साफ-सफाई करवाने के लिए डीपीआरओ को पत्र भेजा गया है।
डॉ रोहताश कुमार, सीएमओ