फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Make all Panchayat buildings functional: DM

सभी पंचायत भवनों को कराएं क्रियाशील : डीएम

Mon, 27 May 2024 10:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 27 May 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Make all Panchayat buildings functional: DM
हरदोई। गांवों में लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के काम-काम के लिए सभी पंचायत भवनों को क्रियाशील कराया जाए। छुट्टा मवेशियों में से संरक्षित और सहभागिता योजना में दिए गए मवेशियों का नियमित सत्यापन भी कराया जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी एमपी सिंह ने सोमवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते हुए पंचायती राज और ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा की। कहाकि शेष पंचायत भवनों का निर्माण जल्द पूरा कराया जाए। कार्य में लापरवाही पर संबंधित बीडीओ व एडीओ की जवाबदेही तय की जाएगी। शेष अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण भी जल्द कराया जाए। पंचायत सहायकों की नियमित समीक्षा की जाए। निर्मित आरआरसी सेंटरों का संचालन जल्द सुनिश्चित किया जाए। निर्माणाधीन सेंटरों के काम में तेजी लाई जाए। सामुदायिक शौचालयों की क्रियाशीलता के संबंध में प्रत्येक माह पंचायत सहायक और प्रधान से प्रमाणपत्र लिया जाए।
विज्ञापन

आश्रय स्थलों की समीक्षा में कहा कि भुगतान समय से कराया जाए। पशुपालन विभाग के कार्यक्रमों का लक्ष्य समय से पूरा किया जाए। पशुओं को गर्मी से बचाने के उपाय किए जाएं। पशु आश्रय स्थलों में संरक्षित व सहभागिता योजना में दिए गए मवेशियों का नियमित सत्यापन कराया जाए। सीडीओ सौम्या गुरुरानी, डीडीओ अरविंद कुमार, डीएसटीओ डॉ. रामप्रकाश, सीवीओ डॉ. एके सिंह, पीडी गजेंद्र तिवारी सहित बीडीओ पशु चिकित्साधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed