फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   main line per gira pad, bijli gul

मेन लाइन पर गिरे पेड़, रात भर ठप रही बिजली आपूर्ति

Mon, 11 May 2020 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
main line per gira pad, bijli gul
पिहानी। तेज आंधी और बारिश के दौरान रविवार को पिहानी हरदोई की बीच मेन लाइन पर कई जगह पेड़ गिर गए। जिससे कई इलाकों की बिजली रात भर गुल रही। सवायजपुर व टड़ियावां में भी कई जगह फाल्ट होने से आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

पिहानी प्रतिनिधि के अनुसार आंधी के चलते पिहानी हरदोई के बीच अहरापुर व लोहकमपुर के पास मेन लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। रविवार दोपहर गई बिजली रात भर नहीं आई। सोमवार दोपहर तक चली पेट्रोलिंग के बाद फाल्ट तलाशे जा सके। आपूर्ति बहाल होने के बाद लोकल फाल्ट के कारण बिजली चली गई। सवायजपुर प्रतिनिधि के अनुसार आंधी व बारिश के करण पूरे क्षेत्र में 78 पोल टूट गए, जिसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। लगभग 23 घंटे बाद सोमवार दोपहर तीन बजे टाउन फीडर की आपूर्ति बहाल की गई। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में आपूर्ति अब भी ठप है। जेई रामकृपाल ने बताया कि आंधी के कारण शाहाबाद से सवायजपुर के बीच पांच पोल टूट गए थे। दूसरे पोल लगवा आपूर्ति शुरू कराई गई है। ग्रामीण क्षेत्र में पांडेयपुर, कटियारी, भईलामऊ फीडर में लगभग 73 पोल टूटे हैं, जिन्हें बदलवाया जा रहा है। टड़ियावां प्रतिनिधि के अनुसार आंधी व बारिश के दौरान इटौली उपकेंद्र के टड़ियावां, अहिरोरी व परसनी तीनों फीडर की लाइनें कई जगह क्षतिग्रस्त हो गईं। सोमवार शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी। जेई दीपक जायसवाल ने बताया कि मेन सप्लाई आ रही है। क्षेत्र में कई जगह पेड़ टूटकर गिरने से लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं, जिसके चलते तीनों फीडर बंद हैं। लाइनों की मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed