फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Main line fails due to hotspot formation; city faces power outage.

Hardoi News: हॉटस्पॉट बनने से फेल हुई मेन लाइन, शहर की बिजली गुल

Thu, 10 Sep 2026 10:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Main line fails due to hotspot formation; city faces power outage.
हरदोई। उमस भरी गर्मी में शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर गई है। बुधवार को कई इलाकों में मेन सप्लाई लाइन हॉटस्पॉट बनने के कारण ध्वस्त हो गई। इसके चलते शहर के आधा दर्जन से अधिक विद्युत उपकेंद्रों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। कई इलाकों में हाईटेंशन तार टूटने और ट्रांसफार्मर की लीड जलने के कारण बिजली गुल रही। इससे उपभोक्ता परेशान हुए।
विज्ञापन


शहर के 33 केवीए विद्युत उपकेंद्रों की आपूर्ति 132 केवीए मन्नापुरवा से की जाती है। बुधवार शाम सवा सात बजे मेन लाइन में ओवरलोडिंग के कारण हॉटस्पॉट बन गया। इससे बिजली लाइन बंद हो गई। उसको कई बार शुरू करने का प्रयास किया गया मगर वह बार-बार टिप हो रही थी। इसके चलते शहर के 33 केवीए सिटी विद्युत उपकेंद्र, कोयल बाग विद्युत उपकेंद्र, आरटीओ विद्युत उपकेंद्र, गुरगुज्जा विद्युत उपकेंद्र, सांडी रोड विद्युत उपकेंद्र, बेलाताली और मन्नापुरवा की आपूर्ति डेढ़ घंटे तक बाधित रही। इससे आधा शहर अंधेरे में डूबा रहा। इसके बाद बिजली आपूर्ति शुरू होने पर सिटी विद्युत उपकेंद्र के सिनेमा रोड फीडर से जुड़े सिनेमा मार्ग पर एलटी लाइन का तार टूट गया।
विज्ञापन

वहीं डीएम फीडर से जुड़े क्षेत्र में ट्रांसफार्मर की लीड जल गई। इससे दोनों फीडरों की आपूर्ति 45 मिनट तक बाधित रही। रात 11 बजे के बाद आपूर्ति नियमित हो सकी। वहीं आशानगर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े जयराम फीडर की आपूर्ति बृहस्पतिवार को दोपहर साढ़े 12 बजे बंद हो गई। बिजली लाइन के पास पेड़ की डाल काटने के बाद आपूर्ति बहाल की गई। इससे डेढ़ घंटे तक लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा। अधिशासी अभियंता प्रेम प्रकाश ने बताया कि मेन लाइन में समस्या हो गई थी। उससे आपूर्ति बाधित हुई थी। लोकल फॉल्ट को यथाशीघ्र सही करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed