{"_id":"64ee27e3a3815aa55d0948d4","slug":"mad-dog-entered-the-market-and-bitten-52-people-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-2826-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पागल कुत्ते ने बाजार में घुस 52 लोगों को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पागल कुत्ते ने बाजार में घुस 52 लोगों को काटा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बेनीगंज। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कोथावां कस्बे में घुसे पागल कुत्ते ने 52 लोगों को काट लिया। इनमें से 45 को कोथावां में ही और सात को कुछ दूर पर स्थित मरेउरा गांव में काटा है।
कुत्ता काटने से घायल सभी लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावां पहुंचे। यहां इन सभी को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया गया। मंगलवारदोपहर बाद रक्षाबंधन के मद्देनजर कोथावां कस्बे में खासी भीड़ थी। इसी दौरान एक पागल कुत्ता बाजार में घुस गया। इस दौरान उसने 45 लोगों को काट लिया। यह सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावां पहुंचे। इनमें आकाश (25), सुनीता (32), साध्वी (31), सचिन (23), रीतेश (25), बिटाना (28), श्रीराम (50), रामदेवी (55), रामआसरे (52), सीता (18), प्रीती (26), हिमांशू (20), मुन्नालाल (48), अंजू (17), रेशमा (33), नंदकिशोर (30), मानसी (16) आदि शामिल हैं।
इसके बाद कुत्ता मरेउरा गांव में घुस गया और यहां भी 7 लोगों को काट लिया। कोथावां में बाजार करने आए नगवा, मनिकापुर, पड़री, पुरवा, निबहा, जमुखिया और कोरोकला गांव के लोग भी कुत्ते के काटने से घायल हुए हैं। सीएचसी अधीक्षक डा. विपुल वर्मा नेबताया कि कुत्ता काटने के 52 मरीज सीएचसी आए थे। इन सभी को एआरवी लगा दी गई है। उधर कोथावां के पशु चिकित्साधिकारी डा. विजय जायसवाल ने बताया कि बड़ी संख्या में लोगों के कुत्ते के काटने से घायल होने की जानकारी मिली है। ग्राम प्रधान और सचिव को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
तो अब कुत्ता ढूंढेंगे प्रधानऔर सचिव
पागल कुत्ते ने कोथावां इलाके में 52 लोगों को काट लिया। इसके बाद जब पशु चिकित्साधिकारी से पागल कुत्ते को पकड़वाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कह दिया कि प्रधान और सचिव को बता दिया है। मतलब यह कि गोशाला में मवेशी बचाने वाले प्रधान और सचिव अब पागल कुत्ता भी ढूंढेंगे।