{"_id":"6410b2c92883369ddd0029d6","slug":"looted-the-bike-rider-going-in-relation-hardoi-news-c-12-1-122871-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: रिश्तेदारी में जा रहे बाइक सवार से हुई लूट,टक्कर मार कर दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: रिश्तेदारी में जा रहे बाइक सवार से हुई लूट,टक्कर मार कर दिया वारदात को अंजाम
Tue, 14 Mar 2023 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Tue, 14 Mar 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्तेदारी में जा रहे बाइक सवार को लूटा
- टक्कर मार कर दिया वारदात को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। रिश्तेदारी में जा रहे युवक की बाइक में बदमाशों ने पहले टक्कर मार दी। इसके बाद उसके पास से नकदी और दो मोबाइल लूट लिए। भागने की कोशिश करने पर बदमाशों ने उसे लाठी-डंडो से जमकर पीटा।
कोतवाली शहर के प्रेम नगर बिलग्राम चुंगी निवासी विमल सिंह ने बताया कि वह सोमवार रात लगभग आठ बजे अपनी रिश्तेदारी में पाटकुआं जा रहा था। पाटकुआं से करीब आधा किलोमीटर पहले सड़क पर खड़े अज्ञात बदमाशों ने उसकी बाइक में टक्कर मार कर उसे गिरा दिया। इसके बाद चार हजार रुपये नकद और दो मोबाइल लूट लिए। इस बीच उसने भागने की कोशिश की, तो बदमाशों ने उसे लाठी-डंडो से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इसी बीच निकल रहे राहगीरों को आता देख बदमाश भाग निकले। कोतवाल संजय पांडेय का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।