फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Loot revealed, two arrested, search for one

Hardoi News: लूट का खुलासा, दो गिरफ्तार, एक की तलाश

Sat, 24 Jun 2023 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Loot revealed, two arrested, search for one
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र में आठ जून को दिनदहाड़े हुई लूट का शुक्रवार को एसपी ने पुलिस लाइन के सभागार में खुलासा कर दिया। घटना को अंजाम देने वाले लखीमपुर खीरी जनपद के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की बाइक व लूट का सामान बरामद हुआ है। वारदात में शामिल एक शातिर की तलाश अभी पुलिस को है। खुलासा करने वाली दो टीमों को दस-दस हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया लोनार कोतवाली के नस्यौली डामर निवासी अंकित कुमार आठ जून को पत्नी व साली के साथ बाइक से ससुराल सुरसा थाना क्षेत्र के बहरैया जा रहा था। शारदा नहर पुल पर कमरौली और भीठा गांव के बीच बाइक से आए तीन लुटेरों ने ओवरटेक कर अंकित की बाइक तमंचे के बल पर रोक ली थी। उसकी पत्नी व साली के कानों के कुंडल, झुमकी आदि लूट कर फरार हो गए थे। खुलासे के लिए चार टीम लगाई गईं थीं।
विज्ञापन

शुक्रवार को पता चला कि चला कि नीले रंग की बाइक सवार दो युवक पेंग पुल की तरफ से आ रहे हैं। इस पर सुरसा कोतवाल ओपी सिंह, एसओजीवाट प्रभारी ब्रजेश कुमार मिश्रा और सर्विलांस टीम प्रभारी प्रेमसागर सिंह ने टीम के साथ वहां घेराबंदी कर दी। बौसरा पुल के पास से बाइक सवार जिला लखीमपुर-खीरी थाना फूलबेहड़ के सुंदरवल निवासी जहीम व कोतवाली देहात के कोर्रिया निवासी अभिषेक सिंह को पकड़ा गया। पुलिस की पूछताछ में बताया कि इन दोनों के पास से 18-20 दिन पहले लहरपुर जिला सीतापुर से चोरी की गई बाइक बरामद हुई है। उनके कब्जे से लूटे गए जेवरों में कान का टाॅप्स व 7400 रुपये , दो मोबाइल और तमंचा बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed