{"_id":"58b862fd4f1c1bf15c830d02","slug":"loder-beat-the-elderly","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोडर ने अधेड़ को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोडर ने अधेड़ को रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Thu, 02 Mar 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। कछौना कोतवाली क्षेत्र के सांता गांव में गुरुवार को लोडर ने अधेड़ को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अधेड़ घर के सामने रोड पार कर रहा था। लोडर चालक फरार हो गया। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के सांता निवासी उमाकांत त्रिपाठी (55) पानी टंकी बनवाने का काम करता था। गुरुवार को वह घर के सामने सड़क पार कर रहे थे। उसी समय तेज रफ्तार लोडर ने कुचल दिया। लोडर के आगे वाले पहिये पेट के ऊपर से निकल गए।
विज्ञापन
जिससे मौके पर ही उमाकांत की मौत हो गई। जब तक परिजन घर से बाहर निकलकर आते तब तक लोडर चालक मौके से फरार हो गया था। मृतक के बेटे विमल ने बताया उसके दो भाई और तीन बहन हैं।
विज्ञापन
परिवार के पालन पोषण का बोझ उसके कं धों पर आ गया है। मृतक के परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों के मुताबिक लोडर दूध डेयरी का था। कोतवाल ओपी सिंह ने बताया कि मृतक के परिजन ने अज्ञात में तहरीर दी है। लोडर चालक की तलाश की जा रही है।