फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Loan Fair: 44.14 lakhs distributed among six beneficiaries

लोन मेला: छह लाभार्थियों को 44.14 लाख का वितरण

Thu, 03 Dec 2020 10:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
Loan Fair: 44.14 lakhs distributed among six beneficiaries
फोटो-2-एनआईसी में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत सपना दीक्षित को 10 लाख की चेक प्रदान कर - फोटो : HARDOI
प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर आयोजित ऑनलाइन लोन मेले में उद्योग विभाग से संचालित योजनाओं के छह लाभार्थियों को 44 लाख 14 हजार का ऋण आवंटित किया गया। ऋण स्वीकृत पत्र पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिले नजर आए।
विज्ञापन

लोन मेले का शुभारंभ लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इसके बाद जिला स्तर पर भी ऑनलाइन लोन मेले का एनआईसी में आयोजन हुआ। इसमें विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम व एक जनपद एक उत्पाद ऋण योजना में चयनित छह लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत पत्र व चेक का वितरण सीडीओ निधि गुप्ता वत्स ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर सीडीओ ने कहा कि जो ऋण आपको प्रदान किया जा रहा है, उससे अपने उद्यम को बढ़ाएं और दूसरों को भी रोजगार देने का प्रयास करें। उन्होंने विश्वकर्मा योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को किटों का भी वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त संजय कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में सपना दीक्षित व नवीन कुमार को ऋण आवंटित किया गया। वहीं एक जनपद एक उत्पाद ऋण योजना में रशीद अहमद व जुनेद को ऋण दिया गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में प्रभात सिंह व अनिल कुमार को ऋण का आवंटन किया गया।
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत सुभाष नगर निवासी सपना दीक्षित को 10 लाख रुपये के ऋण का आवंटन किया गया। सपना ने कहा कि इससे वह अपने फर्नीचर उद्योग को बढ़ाएंगी व अन्य लोगों को भी रोजगार देंगी।

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना को लेकर भी दुहतियामऊ व ग्राम मढिय़ा निवासी अनिल कुमार को 10-10 लाख रुपये का ऋण आंवटित किया गया। प्रभात ने तेल कोल्हू तो अनिल ने मिल्क प्रोडक्ट मेकिंग का स्वरोजगार बढ़ाने की बात कही।
विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में रजनीश कुमार, प्रेम कुमार, भगवान स्वरूप, धर्मेंद्र कुमार व कुलदीप कुमार शर्मा को किटों का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed