{"_id":"6211255707e6cf1f4324c3be","slug":"little-scientists-decorated-the-research-room-hardoi-news-knp6815116123","type":"story","status":"publish","title_hn":"नन्हे वैज्ञानिकों ने सजाई शोधशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नन्हे वैज्ञानिकों ने सजाई शोधशाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। गांधीजी के आंगन में शनिवार को नन्हे वैज्ञानिकों की शोधशाला सजी। विज्ञान के बेहतरीन उपकरणों के मॉडलों के साथ छोटे-छोटे बच्चे अपनी प्रतिभा कर प्रदर्शन कर रहे थे।
शिक्षक, छात्र और अन्य लोग उनके प्रयोगों को समझने के लिए जानकारी लेते रहे। बच्चे बारीकी से अपने मॉडलों के बारे में बताते रहे। संसाधन विकास मंत्रालय व समग्र शिक्षा अभियान की ओर से गांधी भवन मैदान में आयोजित विज्ञान मॉडल प्रदर्शन में स्कूली बच्चों ने अपने मॉडलों का प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनी देखने आए शिक्षकों व अन्य लोगों को मॉडलों की जानकारी भी दी। प्रदर्शनी के मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य रावेंद्र सिंह बघेल और विशिष्ट अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी वीपी सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रदर्शनी का औपचारिक शुभारंभ किया।
विज्ञापन
इसके बाद अधिकारियों ने बच्चों से उनके मॉडलों से संबंधित जानकारियां लीं। प्रदर्शनी में शामिल विज्ञान के मॉडलों में से 10 उत्कृष्ट मॉडलों का चयन किया जा चुका है।
निर्णायक मंडल में जीआईसी केेे कार्यकारी प्रधानाचार्य सुधाकर बाजपेेई और डायट प्रवक्ता उमेश कुमार ने विजेता प्रतिभागियों का चयन कर परिणाम सुरक्षित कर लिए हैं।
प्रदर्शनी के आयोजक जिला समन्वयक प्रशिक्षण राकेश कुमार शुक्ला ने बताया कि सभी विजेता प्रतिभागियों को 28 फरवरी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।