फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Like water served in midday meal... video goes viral

Hardoi News: मिडडे मील में परोसी पानी जैसी... वीडियो वायरल

Wed, 08 Nov 2023 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Like water served in midday meal... video goes viral
पिहानी। विकास खंड के पंडरवा किला संविलियन विद्यालय में मध्यान्ह भोजन में पानी जैसी सब्जी परोसे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर मंगलवार को वायरल हुआ। वीडियो में बच्चे आरोप लगा रहे हैं कि सब्जी खाने से इन्कार करने पर इंचार्ज अध्यापक ने पिटाई करने की धमकी दी। जांच के लिए विद्यालय गए खंड शिक्षा अधिकारी ने इंचार्ज अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई के संकेत दिए हैं। वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
विज्ञापन

संविलियन विद्यालय पंडरवा किला में सोमवार को मेन्यू के अनुसार आलू-सोयाबीन की सब्जी बनी। सब्जी बनकर आई तो इसमें पानी अधिक और आलू नाम मात्र के थे, जबकि सोयाबीन था ही नहीं। बच्चों का दावा है कि जब उन्होंने यह सब्जी खाने से इन्कार किया तो इस पर इंचार्ज अध्यापक ने पिटाई करने की धमकी दी। कुछ बच्चों को पीटने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

इसके बाद बच्चों ने सब्जी खा ली। पूरी घटना का वीडियो वायरल होने के बाद बच्चों के अभिभावकों में भी इसे लेकर गुस्सा है। इस संबंध में इंचार्ज अध्यापक इकरार खां का कहना है कि परीक्षाओं के कारण ज्यादा बच्चे आ रहे हैं। बाद में कुछ बच्चे बचे थे, जिनके लिए सब्जी पानी जैसी बची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed