{"_id":"64d684741911edad8e0a1704","slug":"letter-summoned-on-irregularities-in-stadium-work-hardoi-news-c-213-1-hra1001-2012-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: स्टेडियम के काम में अनियमितता पर पत्रावली तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: स्टेडियम के काम में अनियमितता पर पत्रावली तलब
विज्ञापन
हरदोई। मनरेगा मद से बेहटाधीरा में बनवाए गए ग्रामीण स्टेडियम के काम में अनियमितता मिलने पर सीडीओ ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने स्टेडियम से जुड़ी पत्रावली तलब कर ली है। बताया कि पत्रावली के परीक्षण व स्थलीय निरीक्षण में मिली कमियों के अनुसार संबंधित का उत्तरदायित्व तय किया जाएगा।
सीडीओ सौम्या गुरूरानी ने विकास खंड बावन के गुलामऊ में शुक्रवार को चौपाल में लोगों की समस्याओं को सुना। गांव से जुड़ी छोटी-छोटी समस्याओं की शिकायतों का मौके पर ही निराकरण कराया। पेंशन व अन्य समस्याओं से जुड़ी शिकायतों पर जांच कराने के बाद कार्रवाई के प्रति ग्रामीणों को आश्वस्त किया। उन्होंने बेहटाधीरा में ग्रामीण स्टेडियम का निरीक्षण किया और कमियां मिलीं। स्टेडियम में बेंच टूटी मिली।
बावन बीडीओ डॉ. राम प्रकाश से पत्रावली तलब कर ली है। बताया कि पत्रावली के परीक्षण के बाद संबंधित का उत्तरदायित्व तय किया जाएगा। बताया कि कौढ़ा में रिकवरी रिर्सोस सेंटर (आरआरसी) का काम अच्छा होने पर प्रशंसा की और कहा कि इसके उपयोग से गांव में स्वच्छता आएगी। इंसीनरेटर की स्थापना और वाशिंग यूनिट का संचालन ठीक प्रकार से कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
पंचायत सचिव रमेश वर्मा को अच्छे काम के लिए प्रोत्साहित किया। मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत वसुधा वंदन कार्यक्रम में अपनी वाटिका में 75 पौधों के रोपण का उन्होंने पौधरोपण कर शुभारंभ किया। कौढ़ा में ही एक दिन में 25 आयुष्मान कार्ड के लिए पंजीकरण पर पंचायत सहायक शालिनी वर्मा को प्रशस्ति-पत्र सौंपा। उप निदेशक कृषि प्रसार नंद किशोर, बीडीओ डॉ. राम प्रकाश पंचायत सचिव रमेश वर्मा व अभयराज मौजूद रहे।