फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   learning outcomes

3,24,794 नौनिहालों की विशेष परीक्षा आज

Wed, 19 Feb 2020 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
learning outcomes
हरदोई। बच्चों के शैक्षिक स्तर व शिक्षकों की मेहनत जानने के लिए बुधवार को जिलेभर के परिषदीय व कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में लर्निंग आउटकम की परीक्षा होगी। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए शासनादेशों के अनुसार कई कदम उठाए गए हें। जिनका अनुपालन कराने के लिए शिक्षा विभाग तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन

लर्निंग आउटकम परीक्षा 19 फरवरी को आयोजित कराई जाएगी। जिले में यह परीक्षा 3857 परिषदीय व 20 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में होगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि आठ नवंबर के बाद 19 फरवरी को दोबारा परीक्षा आयोजित कराई जा रही है। जिसमें इस बार कक्षा तीन से कक्षा आठ तक के बच्चों को शामिल किया जा रहा है। निदेशक स्तर से जारी गाइड लाइन के अनुसार तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए सभी उपजिलाधिकारियों को अपनी तहसील का सुपर जोनल बनाया गया है। बीडीओ को जोनल मजिस्ट्रेट व एडीओ या उससे ऊपर के सभी अधिकारियों को न्याय पंचायत स्तर पर सेक्टर आफीसर नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रश्र पत्रों को परीक्षा केंद्र व परीक्षा केंद्र से बीआरसी पर उसी दिन वापस जमा करने करने की जिम्मेदारी केंद्र व्यवस्थापक की होगी। स्कूल में नकल पाई गई तो केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
परीक्षा सुबह साढ़े 10 से दोपहर साढ़े 12 बजे तक होगी। प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के लिए हिंदी, अंग्रेजी, गणित व हमारा परिवेश विषय से संबंधित प्रश्र पूछे जाएंगे। उच्च प्राथमिक स्तर पर बच्चों को लर्निंग आउटकम परीक्षा में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान व सामाजिक अध्ययन से संबंधित प्रश्र पूछे जाएंगे। लर्निंग आउटकम परीक्षा सिर्फ छात्र छात्राओं की ही नहीं बल्कि शिक्षकों की भी है। बच्चे की ग्रेड आने के बाद शिक्षकों की भी मेहनत का आंकलन किया जाएगा।

आठ नवंबर को हुई लर्निंग आउटकम परीक्षा में जिले को ई ग्रेड मिला था। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने शिक्षा विभाग के जिम्मेदारों से अपील की थी कि इस बार डी व ई ग्रेड किसी भी तरह से न आए इसका ख्याल रखा जाए। इसलिए इस बार जिला कितना अपने आप को बेहतर साबित करेगा, यह देखने की बात होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed