{"_id":"6ac929ed539fbe06650e670f","slug":"lawyers-once-again-take-a-stand-against-officials-hardoi-news-c-213-1-hra1025-158129-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: अधिवक्ताओं ने फिर खोला अफसरों के खिलाफ मोर्चा, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: अधिवक्ताओं ने फिर खोला अफसरों के खिलाफ मोर्चा, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए
विज्ञापन
सवायजपुर। द ग्रेट लॉयर्स एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने एक बार फिर अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी है। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राज प्रकाश सिंह चौहान के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को एसडीएम और तहसीलदार कार्यालय के सामने नारेबाजी की। आरोप है कि पूर्व में अधिवक्ताओं की ओर से बताई गईं समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया।
अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ने बताया कि पूर्व में तैनात रहे उपजिलाधिकारी अंकित तिवारी और मौजूदा उपजिलाधिकारी शिवानी सिंह के साथ अधिवक्ताओं की बात हुई थी। कर्मचारियों और समस्याओं को लेकर अधिवक्ताओं ने विभिन्न समस्याएं बताई थीं। समाधान का आश्वासन तो मिला लेकिन समाधान नहीं। उन्होंने कई अधिकारियों पर कार्यालय में नियमित न बैठने का आरोप लगाया।
अधिवक्ता संघ के मंत्री देवेश वाजपेयी ने कहा कि तहसील में तैनात अधिकारी मनमानी पर उतारू हैं। पूरे मामले पर एसडीएम शिवानी सिंह ने बताया कि अधिवक्ताओं का मामला तहसीलदार न्यायालय से संबंधित है। अधिवक्ताओं के आरोपों काे उन्होंने गलत बताया। तहसीलदार सौरभ सिंह ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे के लिए गए थे। कहा कि न्यायालय में नियमानुसार ही कार्य करेंगे। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष राघवेंद्र शुक्ला, जितेंद्र मिश्रा उर्फ लाल जी, संजय पांडेय, उदयराज सिंह, दिनेश अस्थाना, श्याम सिंह यादव आदि मौजूद रहे।