{"_id":"6a59295dfe5543ae5707638a","slug":"launch-of-a-solar-powered-hydroponics-unit-hardoi-news-c-213-1-hra1001-153261-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सौर ऊर्जा आधारित हाइड्रोपोनिक्स यूनिट का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सौर ऊर्जा आधारित हाइड्रोपोनिक्स यूनिट का शुभारंभ
विज्ञापन
फोटो 37: कृषि महाविद्यालय में छात्रावास की आधारशिला रखने से पहले आचार्यगण के साथ हवन पूजन करते कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख। संवाद
- कृषि मंत्री ने जिले का भ्रमण एचसीएल फाउंडेशन के कामों का निरीक्षण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बृहस्पतिवार को कृषि महाविद्यालय में छात्रावास बनवाए जाने के लिए भूमि पूजन किया। संडीला में सौर ऊर्जा आधारित हाइड्रोपोनिक्स यूनिट का शुभारंभ किया।
कृषि मंत्री ने बृहस्पतिवार को जिले के भ्रमण के दौरान कृषि विभाग और एचसीएल फाउंडेशन के माध्यम से कराए जा रहे कामों का निरीक्षण किया। एसचीएल के कैट सेंटर को दो साल के लिए और विस्तार दिया। राजकीय कृषि महाविद्यालय में नवीन छात्रावास बनवाए जाने की आधारशिला रखी। छात्रावास पर 17 करोड़ से अधिक रुपये खर्च किए जाएंगे। कृषि विभाग के अधिकारियों से विभागीय योजनाओं की जानकारी ली और समीक्षा की। इससे पहले संडीला के उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी परिसर में स्थापित एचसीएल फाउंडेशन को देखा। पड़री में किसान तुलसीराम के नवनिर्मित पॉलीहाउस का उद्घाटन किया। किसानों से संवाद किया। इस मौके पर कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, प्रमुख सचिव रविंद्र, एडी कनीज फातिमा, एडी डॉ. आशुतोष मिश्र, संयुक्त निदेशक डाॅ. अजय कृष्ण, उप निदेशक डॉ. राजेश कुमार, डीएओ डॉ. सतीश चंद्र पाठक, महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. सीएल मौर्या सहित अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -
खाद की कोई कमी नहीं, योगी सर्वमान्य नेता
कृषि मंत्री ने भूमि पूजन के बाद औपचारिक बातचीत में खाद की समस्या पर कहा कि प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं है। यूरिया और फास्फेटिक खाद उपलब्ध है। 22 से 24 हजार मीट्रिक टन यूरिया किसानों को प्रतिदिन वितरित की जा रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान कि मुख्यमंत्री का चेहरा चुनाव के बाद विधायक दल के नेता का चयन करेंगे के सवाल पर कहा कि योगी सर्वमान्य नेता है।