{"_id":"646bb7e4bc2758a0da074114","slug":"lathi-charge-for-playing-song-on-dj-four-injured-hardoi-news-c-12-1-247923-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: डीजे पर गाना बजाने को लेकर चले लाठी-डंडे, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: डीजे पर गाना बजाने को लेकर चले लाठी-डंडे, चार लोग घायल
Tue, 23 May 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Tue, 23 May 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के कन्हारी गांव में डीजे पर नागिन का गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने दोनों पक्ष से 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव कन्हारी में रविवार की रात गांव के कल्लू की बेटी मोनिका का विवाह था।
बरात आने पर डीजे पर एक पक्ष ने नागिन वाला गाना चलाने के लिए कहा तो दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले और जमकर मारपीट हुई। इस दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। मौके पर पुलिस को आता देख आरोपी भाग गए। मारपीट में राम औतार, सोधी, शांतिलाल निवासीगण कौशिया थाना पाली व सवायजपुर थाना के कन्हारी गांव निवासी धर्मेंद्र घायल हो गए। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि रामऔतार व धर्मेंद्र की तहरीर पर दोनों पक्षों के पांच-पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।