फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Lakhs from two houses stolen cash

Hardoi News: दो घरों से लाखों की जेवर,नकदी चोरी

Sun, 16 Jul 2023 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 16 Jul 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Lakhs from two houses

stolen cash
हरियावां। थाना क्षेत्र अंतर्गत भदेउरा गांव में शुक्रवार रात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाया। करीब सात लाख रुपये की जेवर, नकदी पार कर दी। इसके अलावा चोरों ने कुरसेली गांव में भी एक मकान को निशाना बनाकर एक लाख रुपये के जेवर और बर्तन पार कर दिए। पुलिस ने दोनों मामलों की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

भदेउरा निवासी राम दीक्षित बरेली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। गांव स्थित मकान में उनकी मां नीलम दीक्षित रहती हैं। पिछले एक सप्ताह से वह रोज रात में गांव में ही स्थित अपनी जेठानी के मकान में सोने के लिए चली जाती हैं। शुक्रवार की रात भी वह अपनी जेठानी के मकान पर गई थीं।
विज्ञापन

शनिवार सुबह जब लौटी तो देखा कि घर के कमरों के ताले टूटे पड़े थे। कमरे में रखी अलमारी भी खुली पड़ी मिली। चोरों ने यहां से एक लाख एक लाख 80 हजार रुपये, सोने का एक हार, दो जोड़ी झुमकी, चेन व पायल आदि चोरी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी पर पहुंचे थानाध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता ने मामले की छानबीन की। फोरेंसिक टीम बुलाकर मौके से फिगर प्रिंट भी लिए गए। चोरी की दूसरी घटना कुरसेली गांव में हुई। यहां रघुवीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार को सत्संग के लिए आगरा गया था। घर पर पिता हरीशचंद्र थे।

इसी दौरान चोरों ने घर से 17 हजार रुपये और लगभग 80 हजार रुपये के जेवर और बर्तन पार कर दिए। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि दोनों घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed