फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   labour deadbody not taken out due to seema vivad

सीमा विवाद में तीन घंटे नदी में पड़ा रहा मजदूर का शव

Sun, 05 Dec 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
labour deadbody not taken out due to seema vivad
मल्लावां। तीन दिन से लापता मजदूर का शव सई नदी में रविवार को उतराता मिला, लेकिन तीन घंटे तक तीन थाना क्षेत्रों की सीमा के विवाद में शव पानी में ही पड़ा रहा। बाद में माधौगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ासिमपुर थाना क्षेत्र ग्राम गौसगंज निवासी सोनू (22) गांव में मजदूरी करता था। छोटे भाई अनिल के मुताबिक सोनू सोनू कुछ दिन से मानसिक रूप से परेशान था। तीन दिन पहले घर से लापता हो गया था। परिजन तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रविवार सुबह ग्रामीणों ने गौसगंज के सई नदी में युवक का शव उतराता देखकर गौसगंज पुलिस चौकी को सूचना दी। मौके पर पहुंची गौसगंज पुलिस ने घटनास्थल मल्लावां कोतवाली क्षेत्र का बताकर मल्लावां पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची मल्लावां कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल को माधौगंज थाना क्षेत्र में बताया, तो कुरसठ पुलिस चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। यहां पुलिस ने लेखपाल से जानकारी ली, तो पता चला कि घटनास्थल माधौगंज थाना क्षेत्र में है। इस पर माधौगंज पुलिस ने शव को नदी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed