फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   kuposit baccho ke banege rasan card

कुपोषित बच्चों के भी बनाए जाएं राशन कार्ड

Sat, 04 Jan 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
kuposit baccho ke banege rasan card
शाहाबाद। ब्लॉक सभागार में शनिवार को कोटेदारों की तहसील स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। एसडीएम अतुल प्रकाश श्रीवास्तव ने गांव के कुपोषित बच्चों के राशन कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम अतुल प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि कोटेदार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर कुपोषित बच्चों की सूची प्राप्त कर सकते हैं। सूची मिलने के बाद राशन कार्ड बनवाए जाने के लिए फार्म भरवाए जाएं। एसडीएम ने कहा कि 6 से 13 जनवरी के बीच टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में कोटेदार सकारात्मक भूमिका निभाएं। एसडीएम ने राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। कहा कि कहीं भी गड़बड़ी की शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पूर्ति निरीक्षक अमित चतुर्वेदी ने कहा कि प्रत्येक कोटेदार के लिए 90 प्रतिशत राशन का वितरण बॉयोमीट्रिक मशीन से करना आवश्यक है। बताया कि ब्लॉक में मशीन से न्यूनतम वितरण करने वाले दस कोटेदार चिन्हित किए गए हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed