फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Ken Grover School wins victory in volleyball

वॉलीबाल मैच में केन ग्रोवर स्कूल ने दर्ज की जीत

Sun, 01 Dec 2019 10:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
Ken Grover School wins victory in volleyball
फोटो-32- वॉलीबाल मैच में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
कस्बा स्थित केन ग्रोवर पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ रविवार की सुबह प्रदेश गन्ना संघ के निदेशक धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन

कहा कि खेल हमारे जीवन के लिए बहुत जरूरी है, खेलों में प्रतिभाग करने से तन व मन स्वस्थ्य रहता है। पहले दिन आयोजित हुईं वॉलीबाल प्रतियोगिता में केन ग्रोवर पब्लिक स्कूल ने रानी इंद्रकुंवरि विद्यालय सवायजपुर को हराया। कबड्डी में केन ग्रोवर पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सरदार पटेल इंटर कॉलेज पांडेपुर को हराया।
विज्ञापन

बालिकाओं की खो-खो प्रतियोगिता में केन ग्रोवर पब्लिक स्कूल ने विद्यालय की बी टीम को पराजित किया। स्कूल की दो टीमों के बीच हुए कबड्डी मैच में भी ए टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 मीटर जूनियर वर्ग बालक में कक्षा सात की अंशुल वाजपेई ने पहला व 100 मीटर बालिका वर्ग में कक्षा छह की अदिति ने पहला स्थान पाया। 200 मीटर बालिका वर्ग में कक्षा सात की अंशिका प्रथम, कक्षा आठ की सोना द्वितीय, कक्षा छह की अदिति तीसरे स्थान पर रही। वेटलिफ्टिंग 62 किलोग्राम में हरिओम प्रथम, परम द्वितीय व हर्ष तृतीय स्थान पर रहे।
म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में कक्षा 11 के हर्ष ने बालक वर्ग में व कक्षा सात की अंशिका ने बालिकाओं वर्ग में बाजी मारी। जूनियर बालिका वर्ग ऊंची कूद में विद्यालय की अवंतिका प्रथम, सोना द्वितीय व सुधा तीसरे स्थान पर रहीं।

इस मौके पर प्रधानाचार्य संध्या सिंह, प्रदीप, आलोक, दीपक, अमित, ओम प्रकाश पांडे, पवन, रेखा, साधना, मनदीप कौर, अयोध्या प्रसाद, अजीत सिंह, रामतीर्थ दीक्षित व रामजी मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed