{"_id":"5ed2a6408ebc3e9069551d08","slug":"kateele-taar-me-ghusi-bike-3ghayal-hardoi-news-knp5628998193","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित बाइक खेत में घुसी, धारदार तारों की चपेट में आकर तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित बाइक खेत में घुसी, धारदार तारों की चपेट में आकर तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-21- एंबुलेंस में बैठा घायल युवक व दोनों किशोर। संवाद
अनियंत्रित बाइक कटीले तारों में घुसी, तीन घायल
- पाली थाना क्षेत्र के ग्राम लौकहा की घटना
- घायलों को इलाज के लिए भेजा गया जिला अस्पताल
संवाद न्यूज एजेंसी
पाली। अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे खेतों में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार युवक व दो किशोर खेतों के किनारे लगे कटीले तारों की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। चिकित्सकों ने तीनों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम लौकहा निवासी विजय सिंह (18) पुत्र खुशीराम गांव के ही सौरभ (14) पुत्र सुनील व सोनपाल (15) पुत्र सालिकराम के साथ बाइक से गांव से कुछ दूरी पर स्थित मैदान में खेलने जा रहे थे। गांव से कुछ दूरी पर रजुआपुर के पास अचानक सांड़ के सामने आ जाने पर बाइक अनियंत्रित हो गई, और किनारे खेतों में जा घुसी। विजय, सौरभ व सोनपाल, तीनों खेत के किनारे लगे कटीले तारों की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आस पास मौजूद लोगों से घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और तीनों को इलाज के लिए सीएचसी ले गए। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।