फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Karimnagar Stadium of Pihani will become a small center

पिहानी का करीमनगर स्टेडियम बनेगा स्माल सेंटर ...................

Thu, 19 Nov 2020 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
Karimnagar Stadium of Pihani will become a small center
हरदोई। पिहानी के करीमनगर स्टेडियम को खेलो इंडिया के तहत स्मॉल सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा। जिला स्तर से इस मिनी स्टेडियम का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। अधिकारियों की माने तो सेंटर को मिलने वाली सुविधा से आसपास के खिलाड़ी भी लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण विभाग के अधिकारी पीके मिश्रा ने बताया कि ग्रामीण स्तर पर खेलों व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया के तहत जिले में एक स्मॉल सेंटर विकसित करने के लिए शासन ने प्रस्ताव मांगा था। जिला स्तर से आला अधिकारियों के अनुमोदन के बाद पिहानी के करीमनगर स्थित मिनी स्टेडियम का प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने बताया कि स्मॉल सेंटर के रूप में विकसित होने के बाद इसमें संसाधन की पूर्ति की जाएगी। जो स्टेडियम अभी वीरान है, उसमें दो ग्राउंड मैन व एक केंद्र सहायक की व्यवस्था आउटसोर्सिंग से की जाएगी।
विज्ञापन

10 लाख तक के मिलेंगे खेल उपकरण
विभागीय अधिकारियों की माने तो स्माल सेंटर को अधिकतम 10 लाख तक के खेल उपकरण भी मिलेंगे। इससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
भवन की मरम्मत का भी प्रावधान
युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों की माने तो फील्ड व भवनों की मरम्मत, प्रतिदिन की गतिविधियों के लिए सामग्री का भी प्रावधान रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed