Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Kachhari feeder remained shut due to the cutting of a tree branch near a power line.

Hardoi News: बिजली लाइन के पास पेड़ की डाल काटने के कारण बंद रहा कचहरी फीडर

Sun, 15 Nov 2026 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Kachhari feeder remained shut due to the cutting of a tree branch near a power line.
हरदोई। शहर में बिजली आपूर्ति को नियमित करने के लिए रविवार को बिजली लाइन के पास से पेड़ की डाल काटी गई। इससे कचहरी फीडर की आपूर्ति ठप रही। वहीं तकनीकी कारणों से इंडस्ट्रियल एरिया का खदरा फीडर बंद रहा। इससे क्षेत्र के पांच हजार से अधिक उपभोक्ता परेशान हुए।
विज्ञापन

शहर के कोयल बाग कॉलोनी उपकेंद्र से जुड़े कचहरी फीडर पर रविवार को कार्य कराया गया। फीडर की लाइन के पास तक पहुंचने वाली पेड़ की डालों को काटा गया। इससे कचहरी फीडर दोपहर पौने तीन बजे से साढ़े तीन बजे तक बंद रहा। इससे फीडर से जुड़े तीन हजार उपभोक्ता परेशान हुए। वहीं शहर के इंडस्ट्रियल एरिया का खदरा फीडर दोपहर डेढ़ बजे से लाइन में फॉल्ट आने के कारण ढाई बजे तक बंद रहा। इससे फीडर से जुड़े दो हजार उपभोक्ता परेशान हुए। बिजली कटौती होने से लोगों की दिनचर्या पर भी असर पड़ा।
विज्ञापन

इसके अलावा गुरगुज्जा उपकेंद्र के बरम्बाबा फीडर दोपहर को डेढ़ घंटे तक बंद रहा। लोकल फॉल्ट के कारण हो रही बिजली कटौती से शहर के उपभोक्ता परेशान हैं। उपखंड अधिकारी प्रेम राज ने बताया कि बिजली लाइन पर काम के कारण फीडर बंद हुआ था, उसे सही करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed