{"_id":"5ec2bf308ebc3e9033370353","slug":"jvenes-que-regresaron-a-casa-murieron-en-un-accidente-hardoi-news-knp5608205198","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधना था सेहरा, घर से उठी अर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंधना था सेहरा, घर से उठी अर्थी
विज्ञापन
हैदराबाद में पत्थर कटाई का काम करने वाले युवक की मध्यप्रदेश के सतना जिले में ट्रक से गिरकर मौत हो गई।
वह लॉकडाउन में साथियों संग ट्रक में लिफ्ट लेकर कछौना थाना क्षेत्र के ग्राम टिकारी स्थित घर आ रहा था। सोमवार को साथी उसका शव लेकर गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया।
थाना क्षेत्र के गांव टिकारी निवासी प्रहलाद का 22 वर्षीय पुत्र शैलेंद्र आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में पत्थर काटने का काम करता था।
लॉकडाउन में शैलेंद्र हैदराबाद में फंस गया था। शैलेंद्र गांव के ही 12 साथियों के साथ शनिवार सुबह पैदल ही घर वापस आने के लिए निकल पड़ा।
साथियों के मुताबिक रास्ते में सतना (मध्य प्रदेश) जा रहे ट्रक में सभी ने लिफ्ट ली। साथी पंकज व मुकेश ने बताया कि रास्ते में सतना के थाना अगरा के पास संतुलन बिगड़ने पर शैलेंद्र ट्रक से गिर गया,
जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मध्य प्रदेश पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव साथियों के सुपुर्द कर दिया।
सोमवार को साथी उसका शव लेकर गांव पहुंचे। परिजनों ने बताया कि शैलेंद्र तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी 12 मई को होनी थी, लेकिन लॉकडाउन के चलते कार्यक्रम टल गया था। परिजनों को लॉकडाउन खत्म होने का इंतजार था।