{"_id":"69ee471c5e37d19fb8066e6d","slug":"junior-engineers-of-the-electricity-department-have-been-caught-taking-bribes-before-hardoi-news-c-213-1-hra1021-148707-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पहले भी घूस लेते पकड़े गए हैं बिजली विभाग के अवर अभियंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पहले भी घूस लेते पकड़े गए हैं बिजली विभाग के अवर अभियंता
विज्ञापन
हरदोई। जनपद में भ्रष्टाचार निवारण संगठन की कार्रवाई की जद में आए दिन कोई न कोई सरकारी कर्मचारी आ रहा है। बीते शुक्रवार को 22 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए अवर अभियंता का मामला कोई पहला नहीं है। इससे पहले राजस्व कर्मी से लेकर पुलिस कर्मी तक एंटी करप्शन टीम के हत्थे चढ़ चुके हैं।
निजी नलकूप के बिजली कनेक्शन और ट्रांसफार्मर के नाम पर विद्युत उपकेंद्र कराही के अवर अभियंता पवन कुमार वर्मा को एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। 22 हजार रुपये लेते पकड़े जाने के बाद उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। विभाग ने निलंबित भी कर दिया। इससे पहले पाली विद्युत उपकेंद्र में तैनात संविदा कर्मी को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा जा चुका है।
विद्युत उपकेंद्र पलिया में तैनात रहे एक अवर अभियंता और विद्युत परीक्षण खंड में तैनात रहे अभियंता को भी एंटी करप्शन टीम पकड़ चुकी है। इसके अलावा माधौगंज थाने में तैनात एक उपनिरीक्षक काे भी एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते पकड़ा था। बीएसए कार्यालय के एक ब्लॉक लिपिक, डीआईओएस कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक, सदर तहसील में तैनात एक लेखपाल आदि को भी एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा था। बावजूद इसके वसूली करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के रवैये में कोई बदलाव नहीं आया।