फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Jorajmais for Village government

गांव की सरकार के लिए जोरआजमाइश आज से

Sun, 15 Nov 2015 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई। Updated Sun, 15 Nov 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
Jorajmais for Village government

हरदोई। पंचायत चुनाव में प्रधानी व ग्राम पंचायत सदस्य के पदों पर आज से नामांकन कराकर दावेदार अपनी दावेदारी कर सकेंगे। संबंधित पांच ब्लाकों पर नामांकन के लिए बैरीकेडिंग करा दी गई है।  

विज्ञापन


प्रधानी चुनाव के प्रथम चरण में जिले के 19 ब्लाकों में से पांच ब्लाक हरपालपुर, सांडी, माधौगंज, मल्लावां व बिलग्राम में प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए नामांकन 16 नवंबर से कराया जा सकेगा जिसमें विकास खंड कार्यालयों पर  दोनों पदों के लिए नामांकन होगा। नामांकन के लिए आरओ व एआरओ की तैनाती की जा चुकी है।
विज्ञापन


रविवार छुट्टी का दिन होने के बावजूद जिला से लेकर ब्लाक की सारी सरकारी मशीनरी नामांकन की तैयारियों को पूरा कराने में जुटे रहे। ब्लाकों पर जहां पर नामांकन कराने हैं वहां पर बैरीकेडिंग आदि का कार्य देर शाम तक जारी रहा तो आला अधिकारियों ने भी मुख्यालय पर बैठक कर ब्लाकों पर हो रही तैयारियों का भी समय समय पर फोन आदि माध्यमों से लिया। अपर जिलाधिकारी लक्ष्मी शंकर सिंह ने पंचायत कार्यालय की कमान संभाल ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने वहां बैठकर पूरे दिन संबंधित पांचों ब्लाकों में नामांकन संबंधी भेजी जाने वाली स्टेशनरी व अन्य दस्तावेजों का पूरा मिलान सूची के माध्यम से किया तो इसके अलावा वहां हो रही तैयारियों के संबंध में लगातार आरओ व एआरओ से भी दूरभाष पर संपर्क में रहे। इस दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed