फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   jitendra verma becomes sapa city chief

जितेंद्र वर्मा जीतू बने सपा के जिलाध्यक्ष, वीरे यादव महासचिव

Sun, 15 Dec 2019 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
jitendra verma becomes sapa city chief
हरदोई। लगभग डेढ़ वर्ष से भंग चल रही जनपदीय इकाई का गठन समाजवादी पार्टी ने कर दिया है। युवा नेता अधिवक्ता जितेंद्र वर्मा जीतू को समाजवादी पार्टी का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जिलाध्यक्ष पद पर जितेंद्र वर्मा के नाम की घोषणा होते ही उनके समर्थकों खासतौर से युवा वर्ग में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

वर्ष 2018 के अप्रैल में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा की जिला इकाई को भंग कर दिया था। तत्कालीन अध्यक्ष शराफत अली निवर्तमान अध्यक्ष के तौर पर पार्टी का कार्य संभाल रहे थे। लोकसभा चुनाव में पार्टी ने चुनाव संचालन कमेटी बना दी थी, लेकिन जिलाध्यक्ष और कमेटी की घोषणा नहीं की थी। शनिवार को सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने जितेंद्र वर्मा जीतू को सपा का नया जिलाध्यक्ष बनाने की घोषणा की। 35 वर्ष के जीतू अधिवक्ता हैं और अब तक वह सपा के टीवी पैनलिस्ट थे। इसके साथ ही वरिष्ठ नेता अजय सिंह पाल और युवा नेता रहमत अली मोनू को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन

निवर्तमान जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह यादव वीरे को फिर से जिला महासचिव बनाया गया है। अन्य पदाधिकारियों की घोषणा अभी नहीं हुई है। जितेंद्र वर्मा के नाम की घोषणा होने पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष शराफत अली, संजय कश्यप, मुकुल सिंह आशा, रामज्ञान गुप्ता, आदर्श दीपक मिश्रा आदि ने खुशी जताई। सपा कार्यालय पर जितेंद्र वर्मा को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र जीवन से ही सपाई हो गए थे जितेंद्र
वर्ष 2001 में लखनऊ विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने गए जितेंद्र वर्मा जीतू सपा के तत्कालीन अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव से प्रभावित होकर सपाई हो गए थे। वर्ष 2007 तक सपा नेता के तौर पर जीतू लखनऊ विश्वविद्यालय में सक्रिय रहे। इसके बाद वर्ष 2008 में जीतू को छात्रसभा का जिलाध्यक्ष बनाया गया। वर्ष 2009 से 2014 तक जीतू सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रहे। 2014 से अब तक वह प्रदेश महासचिव रहने के साथ ही 2018 में अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी का टीवी पैनलिस्ट भी बनाया था। अब उन्हें जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।

अब सभी प्रमुख दलों की कमान युवा हाथों में
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष की घोषणा होने के बाद जनपद में चारों प्रमुख राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष युवा ही हैं। सपा, भाजपा, बसपा और कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की उम्र 40 वर्ष से भी कम है। बसपा जिलाध्यक्ष राजपाल गौतम 30 वर्ष के हैं तो सपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा की उम्र 35 वर्ष है। भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा 37 वर्ष के हैं तो कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह 36 वर्ष के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed