{"_id":"5ef632148ebc3e42dc3a40de","slug":"jile-me-rope-jaige-53-lakh-paudhe-hardoi-news-knp567783557","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में 53,68,200 पौधे किए जाएंगे रोपित: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में 53,68,200 पौधे किए जाएंगे रोपित: डीएम
विज्ञापन
फोटो-1-कलक्ट्रेट सभागार में बैठक को संबोधित करते जिलाधिकारी पुलकित खरे। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। एक से सात जुलाई के बीच शासन द्वारा प्रस्तावित वन महोत्सव पर जनपद में एक दिन में 5368200 पौधे रोपित किए जाएंगे। इस काम में प्रवासी मजदूरों को लगाया जाएगा। शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला पौधरोपण समिति की बैठक में डीएम पुलकित खरे ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को ये निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पौधरोपण के संबंध में चयनित स्थल पर गड्ढा खुदाई आदि की व्यवस्था पहले से करें व सभी अधिकारी 28 जून की शाम तक अपने चयनित स्थलों पर लगने वाले पौधों को वन विभाग की नर्सरी से मंगवा लें। पौधरोपण के समय मिट्टी में मिलाने के लिए नजदीकी गोशालाओं से कंपोस्ट एवं वर्मी कंपोस्ट की खाद भी पर्याप्त मात्रा में मंगा लें। बैठक में डीएम ने ग्राम विकास, राजस्व व पंचायती राज अधिकारी को निर्देश दिए कि पौधरोपण करने के उनके पास बड़े लक्ष्य हैं, इसलिए इसकी तैयारी व्यापक स्तर पर कराएं और निर्धारित समय पर पौधरोपण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के लिए संबंधित विभागाध्यक्ष स्वयं नोडल होंगे और किस स्थल पर कौन से प्रजाति के पौधे रोपित करना उचित होगा, इसके संबंध में डीडी कृषि से सलाह लेंगे। समस्त स्थलों की फोटोग्राफ सहित आख्या हर घंटे पर नोडल अधिकारी को उपलब्ध कराएंगे। आम, जामुन, पीपल, पाकड़, सहजन एवं औषधीय, फूलदार पौधे रोपित किए जाएंगे। बैठक में सीडीओ निधि गुप्ता वत्स, एडीएम संजय कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. एसपी रावत, डीएफओ राकेश चंद्रा, डीडी कृषि डॉ. आशुतोष कुमार मिश्र मौजूद रहे।
प्रमुख मार्गों पर लगेंगे फूलों के एक-एक हजार पौधे
बैठक में ये भी निर्णय लिया गया कि शहर से बाहर जाने वाले पांच प्रमुख मार्गों पर फूलों के एक-एक हजार पौधे लगाए जाएंगे। लखनऊ रोड, शाहजहांपुर रोड, बिलग्राम रोड, सीतापुर रोड, बावन रोड पर कचनार, गोल्ड मोहर, अमरताप, कनकचंप व टिकोमा के पेड़ लगाए जाएंगे। प्रत्येक रोड पर एक ही तरह के एक हजार पेड़ कुछ कुछ दूरी पर लगाए जाएंगे।