फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Jewelry and cash purse stolen from woman's bag in roadways bus

Hardoi News: रोडवेज बस में महिला की बैग से जेवरात व नगदी भरा पर्स चोरी

Wed, 30 Aug 2023 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Jewelry and cash purse stolen from woman's bag in roadways bus
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। रक्षाबंधन त्योहार पर महिलाएं त्योहार मनाने के लिए अपने-अपने भाइयों के घर जा रही हैं, वहीं चोरी करने वाले लोग भी सक्रिय हो गए हैं। चोरी करने वालों में महिलाएं भी शामिल हैं। बुधवार को स्थानीय रोडवेज बस स्टॉप पर सीतापुर डिपो की रोडवेज बस में दो महिलाओं के साथ चार महिलाओं ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चेन तोड़ते समय बस में मौजूद यात्रियों ने तीन संदिग्ध महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि लोगों का आरोप है कि एक महिला जेवरात व नगदी लेकर मौके से भागने में सफल रही।
हरपालपुर थाना के सेमरिया गांव निवासी शैलेंद्र कुमार की पत्नी सरिता बुधवार को अपने ननिहाल सीतापुर जनपद थाना मिश्रिख के जैती खेड़ा गांव जा रही थी। रोडवेज बस स्टॉप पर सीतापुर डिपो की रोडवेज बस में सवार हुई थी। इसी बीच उनकी बैग में रखी पर्स में चार सोने की अंगूठी,एक मंगलसूत्र,एक सोने की चेन, एक जोड़ी झुमकी व 10 हजार की नगदी चोरी हो गई।
विज्ञापन

इसी बीच बस एक अधेड़ महिला के पास चार महिलाए पहुंची। इसी बीच अधेड़ महिला के गले से चेन तोड़ ली। यह देखकर अधेड़ महिला के पुत्र दीपक ने महिला को पकड़ लिया। जिसके बाद लोगों ने तीनों महिलाओं को पुलिस के हवाले कर दिया। लेकिन इसी बीच एक महिला जेवरात नगदी लेकर फरार हो गई। इसके सरिता ने अपनी बैग देखी तो उसके भी जेवरात व नगदी गायब मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सरिता ने कोतवाली पहुंच कर शिकायत की। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि तीनों संदिग्ध महिलाओं से पूछताछ की गई। बताया कि इसके साथ ही अन्य कई महिलाओं को भी पूछताछ के लिए कोतवाली लाया गया लेकिन, कोई आरोप साबित न होने पर सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed