{"_id":"66d34e9d1760271ddc00f124","slug":"it-was-costly-for-the-teachers-to-fight-among-themselves-they-were-suspended-hardoi-news-c-213-1-hra1002-119053-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: शिक्षिकाओं को आपस में झगड़ना पड़ा महंगा, निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: शिक्षिकाओं को आपस में झगड़ना पड़ा महंगा, निलंबित
विज्ञापन
हरदोई। विकास खंड संडीला के प्राथमिक विद्यालय जामू की दो शिक्षिकाओं को विद्यालय में आपस में विवाद करने और विद्यालय अभिलेख गायब करने पर निलंबित कर दिया गया। निलंबन की अवधि में उनको बीआरसी से संबद्ध किया गया है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि विकास खंड संडीला के प्राथमिक विद्यालय जामू की सहायक अध्यापक रजनी शंखवार और प्रियंका जायसवाल के बीच विवाद होने पर आपस में एक-दूसरे के खिलाफ आईजीआरएस के तहत शिकायतें दर्ज कराई गईं। इसकी जांच खंड शिक्षा अधिकारी से कराई गई।
खंड शिक्षा अधिकारी ने 29 अगस्त को विद्यालय पहुंच कर जांच की। जांच में पाया गया कि रजनी शंखवार और प्रियंका जायसवाल विद्यालय समय में छात्रों के सामने ही लड़ाई-झगड़ा करती हैं और अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल करती हैं। इन लोगों ने षडयंत्र कर विद्यालय के अभिलेख अध्यापक उपस्थिति पंजिका, एसआर रजिस्टर इत्यादि गायब कर दिया।
विज्ञापन
इनकी कक्षाओं का शैक्षिक स्तर अति न्यून है। दोनों शिक्षण कार्य में कोई रुचि नहीं ले रही हैं। खंड शिक्षा अधिकारी की संस्तुति पर शनिवार को दोनों को निलंबित कर दिया गया। निलंबन के बाद दोनों को बीआरसी संडीला से संबद्ध किया गया है। प्रकरण की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी, भरावन और खंड शिक्षा अधिकारी, सांडी को संयुक्त रूप से जांच अधिकारी बनाया गया है।