{"_id":"603d25068ebc3ec4477c48a6","slug":"it-is-a-matter-of-pride-to-build-a-temple-of-lord-shri-ram-dr-ashok-hardoi-news-knp614812942","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभु श्रीराम का मंदिर बनना गौरव की बात: डॉ. अशोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभु श्रीराम का मंदिर बनना गौरव की बात: डॉ. अशोक
विज्ञापन
मल्लावां। कस्बा स्थित विधायक आशीष सिंह आशू के कार्यालय पर सोमवार को श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. अशोक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने मंदिर निर्माण के समर्पण राशि सौंपी।
आरएसएस के प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. अशोक ने कहा कि हिंदुस्तान, हिन्दू-मुस्लिम एकता का अनूठा प्रतीक है। सभी ने न सिर्फ एक दूसरे के भावनाओं की कद्र की है, बल्कि हर परिस्थिति में एक दूसरे का साथ भी दिया है।
विधायक आशीष सिंह आशू ने कहा कि कार्यक्रम में मौजूद अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों द्वारा समर्पण राशि दिए जाने से यह स्पष्ट है कि उनमें भी प्रभु श्रीराम के लिए अपार श्रद्धा है। संडीला के जिला प्रचारक सुधांशु ने भी कार्यक्रम में विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
कार्यक्रम में शामिल होने आई ग्राम बढ़ईयखेड़ा निवासी 80 वर्षीय साबिरा खातून समेत डॉ. एमआई खान, कमाल, जीशान, अजीज, रियाज, रिजवान, हसीना, मजीदा, कैसरी व सलीमन आदि ने पदाधिकारियों को समर्पण राशि सौंपी।