{"_id":"65170d036730ac45780175d6","slug":"issue-of-repair-of-bank-madhauganj-mandi-roads-in-sandila-industrial-area-raised-hardoi-news-c-213-1-hra1001-4369-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: संडीला औद्योगिक क्षेत्र में बैंक, माधौगंज मंडी के मार्गों की मरम्मत का उठा मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: संडीला औद्योगिक क्षेत्र में बैंक, माधौगंज मंडी के मार्गों की मरम्मत का उठा मुद्दा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। उद्यमियों नेसंडीला औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 में राष्ट्रीयकृत बैंक शाखा खोलने और व्यापारियों ने माधौगंज मंडी समिति के मार्गों की मरम्मत का मुद्दा उठाया। हरदोई मंडी में साफ-सफाई को लेकर व्यापारियों ने सवाल उठाए।
कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को उद्योग व व्यापार बंधु की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने उद्यमियों व व्यापारियों से जानकारी ली। समस्याओं को जाना और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। कहा कि निवेश मित्र व सिंगल विंडो पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का समय से निस्तारण कराया जाए। ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में प्राप्त सभी प्रस्तावों को धरातल पर उतारा जाए। रोजगारपरक योजनाओं में बैंक ऋण दिलाने में निवेशकों की हर संभव सहायता की जाए।
उन्होंने बताया कि संडीला औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 के मार्गों के उच्चीकरण का काम जल्द कराया जाए। नालियों की सफाई कराई जाए। उद्योग प्रतिनिधियों से समस्याओं को लेकर नियमित संवाद किया जाए। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र में एक राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा खुलवाने का आश्वासन दिया। माधौगंज मंडी क्षेत्र के मार्गों की मरम्मत के निर्देश दिए। हरदोई मंडी में साफ-सफाई की व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए। एसपी केशव चंद गोस्वामी, उपायुक्त उद्योग दुर्गेश कुमार सहित उद्यमी व व्यापारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
अधिकारी अभियान में दायित्व निभाएं
डीएम ने तीन से 31 अक्टूबर तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान के संबंध में अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक में कहा कि अभियान को लेकर प्रधान, वार्ड सदस्य के उन्मुखीकरण कार्य को जल्द पूर्ण किया जाए। अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें। सभी विभाग का एक-एक नोडल बनाया जाए। नगरीय क्षेत्रों में फॉगिंग कराई जाए। एडीएम प्रियंका सिंह, सीएमओ डॉ. रोहताश कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।