{"_id":"b0c6f3b1063340e980ed8afca33984f0","slug":"irregularities-in-the-allocation-of-housing-to-be-probed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास आवंटन में धांधली की जांच कराई जाए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास आवंटन में धांधली की जांच कराई जाए
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Thu, 26 Feb 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद विकासखंड के ग्राम झरसा आलमपुर की कुछ महिलाएं बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी के कार्यालय पर पहुंची। यहां महिलाओं ने सीडीओ को प्रार्थना पत्र देकर अपात्रों को आवास दिए जाने का आरोप लगाकर जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
सरकार ने इंदिरा आवास और लोहिया आवास के लिए पर्याप्त धनराशि और लक्ष्य दिया है लेकिन जिले में पात्रों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। विकास खंड शाहाबाद की ग्रामसभा मिठनापुर के झरसा आलमपुर गांव की महिलाएं बीते कुछ समय से आवास की मांग को लेकर अधिकारियों के चक्कर काट रही हैं लेकिन अभी तक समस्या का निस्तारण नहीं हुआ है।
विज्ञापन
बुधवार को एक बार फिर महिलाएं आवास की मांग को लेकर मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय पर पहुंची। यहां महिलाओं ने आवासों का लाभ अपात्रों को देने का आरोप लगाया। महिलाओं ने पंचायत सेक्रेटरी पर आवास में सुविधाशुल्क मांगने की बात कही।
विज्ञापन
उन्हाेंने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की और पात्रों को चयनित करने के लिए कहा।
महिलाओं ने मुख्य विकास अधिकारी को संबोधित प्रार्थना पत्र परियोजना निदेशक को दिया। इस दौरान सुनीता, रूखसाना, मकबरी खां, पुष्पा देवी, फरहाना, रोशन, नाजिम, सलीम आदि मौजूद रहे।