फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Inspector suspended for theft in liquor shops after SP inspection

Hardoi News: एसपी के निरीक्षण के बाद शराब की दुकानों में चोरी पर दरोगा निलंबित

Wed, 25 Sep 2024 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Inspector suspended for theft in liquor shops after SP inspection
हरदोई। पुलिस अधीक्षक के निरीक्षण के कुछ घंटे बाद ही बघौली थाना क्षेत्र अंतर्गत शराब की दो दुकानों में चोरी की वारदात के मामले में उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। सीओ बघौली की रिपोर्ट में रात्रि चेकिंग अधिकारी के स्तर से लापरवाही की पुष्टि होने पर एसपी ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

23 सितंबर की रात पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बघौली थाने का औचक निरीक्षण किया था। रात लगभग सवा 11 बजे निरीक्षण करने के बाद एसपी थाने से चले गए थे। रात में ही थाने से 500 मीटर दूर शराब की दो दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया था। चोरी की इस वारदात से पुलिस की रात्रिगस्त पर सवाल उठ रहे थे। घटना का पता चलने पर एसपी नीरज कुमार जादौन ने पूरे मामले की रिपोर्ट सीओ बघौली विनोद कुमार दुबे से तलब की। सीओ की रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने बघौली थाने में तैनात उपनिरीक्षक उमाशंकर सिंह को निलंबित कर दिया है। दरअसल, उमाशंकर सिंह की ड्यूटी 23 सितंबर की रात बघौली में रात्रि चेकिंग अधिकारी के रूप में थी। ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रधान लिपिक शाखा में तैनात उर्दू अनुवादक मोहम्मद अहमद को एसपी नीरज कुमार जादौन ने लाइन हाजिर कर दिया है। सोशल मीडिया के एक प्लेटफार्म पर मोहम्मद अहमद की ओर से धार्मिक उन्माद फैलाने वाली आपत्तिजनक पोस्ट वायरल की गई है। इसके चलते ही सोशल मीडिया सेल के प्रभारी से रिपोर्ट लेकर एसपी ने कार्रवाई की है। घटना की विस्तृत जांच सीओ लाइन अंकित मिश्रा को सौंपी गई है। सीओ लाइन से सात दिन में जांच रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed