{"_id":"59ee2d4b4f1c1b6d548b8922","slug":"inphant-died-in-auto-due-to-clinic-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लीनिक मिला बंद, आटो में नवजात ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लीनिक मिला बंद, आटो में नवजात ने दम तोड़ा
हरदाेई
Updated Mon, 23 Oct 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक निजी क्लीनिक में ताला बंद होेने से बुखार से पीड़ित नवजात को परिजन जिला अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में बच्ची की आटो में मौत हो गई। बच्ची भाई-दूज पर ननिहाल आई थी। मौत के आहत परिजनों की चीख निकल पड़ी। परिजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के थाना अमृतपुर के भुवनपुर गांव निवासी मोनू की ससुराल लोनार थाना क्षेत्र के तेरिया गांव में है। भाई दूज पर मोनू पत्नी प्रमीला व दो माह की बेटी गुड़िया को लेकर आया था। मोनू ने बताया शनिवार को गुड़िया को बुखार आ गया था। उसे जगदीशपुर में निजी क्लीनिक पर दिखाया था। इलाज से आराम नही हुआ था। उसे बुखार के साथ सर्दी ने जकड़ लिया था। उसने बताया सोमवार शाम 5 बजे के करीब बच्ची की हालत बिगड़ने लगी। उसे आनन-फानन से निजी वाहन से जगदीशपुर क्लीनिक पर ले गए थे। क्लीनिक बंद होने पर परिजन उसे आटो से जिला अस्पताल ला रहे थे, रास्ते में नवजात ने आटो में ही दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल पहुंचे ही डॉक्टर मनोज देशमणि ने उसे मृत घोषित कर दिया। रोते बिलखते परिजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन