फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Innocent strangled after rape

दुष्कर्म के बाद मासूम की गला दबाकर हत्या

Thu, 21 Jan 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Innocent strangled after rape
फोटो-18-घटनास्थल की जांच करते एसपी अनुराग वत्स व अन्य। संवाद - फोटो : HARDOI
पिहानी (हरदोई)। रिश्तेदारी में आए युवक ने बहन की छह वर्षीय चचेरी ननद से दुष्कर्म किया। इसके बाद गला दबाकर हत्या कर शव गन्ने के खेत में छिपा दिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने दुष्कर्म के बाद हत्या की बात कबूली है।
विज्ञापन

पिहानी कोतवाली के एक गांव निवासी व्यक्ति की छह साल की बेटी बुधवार दोपहर बाद घर के बाहर खेल रही थी। देर शाम तक बच्ची घर नहीं आई तो उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी तलाश शुरू की।
विज्ञापन

आधी रात के बाद पुलिस को ग्रामीणों से जानकारी मिली कि रिश्तेदारी में आए ग्राम राभा निवासी सूरज को आखिरी बार बच्ची के साथ देखा गया था।
पुलिस ने सूरज को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, तो उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने, गला दबाकर हत्या करने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बच्ची का शव गन्ने के खेत से बरामद कर लिया।

फोटो-19-घटनास्थल से नमूने जुटाती फील्ड यूनिट की टीम। संवाद

फोटो-19-घटनास्थल से नमूने जुटाती फील्ड यूनिट की टीम। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed