फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmer Dies After Drowning in Pond While Removing Grass in Pihani

हरदोई: घास निकालते समय तालाब में डूबा किसान, मौत; पिहानी के पुरवा हफीजुद्दीन की घटना

Tue, 15 Sep 2026 09:39 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हरदोई Published by: प्रसून शुक्ला Updated Tue, 15 Sep 2026 09:39 PM IST
सार

Hardoi News: कोतवाली क्षेत्र के पुरवा हफीजुद्दीनपुर में मंगलवार सुबह तालाब से घास निकालते समय किसान की डूबने से मौत हो गई। घास निकालने के दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चले गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। काफी देर की मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने तालाब से शव बाहर निकाला।

विज्ञापन
Farmer Dies After Drowning in Pond While Removing Grass in Pihani
सुनील की मौत पर घर में मचा कोहराम- संवाद - फोटो : amar ujala

विस्तार

पुरवा हफीजुद्दीनपुर निवासी सुनील (36) ने दूल्हापुर निवासी रघुनाथ के पट्टे पर लिए गए तालाब को ठेके पर लिया था। वह तालाब में सिंघाड़े की खेती करते थे। इन दिनों पानी अधिक होने के कारण तालाब में घास भी काफी हो गई थी। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे वह घास निकालने तालाब पर पहुंचे थे।

विज्ञापन

घास निकालते समय फिसला पैर

सुनील तालाब में घास निकाल रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने काफी देर तक तालाब में उनकी तलाश की, लेकिन तत्काल उनका पता नहीं चल सका। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने तालाब से सुनील का शव बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Farmer Dies After Drowning in Pond While Removing Grass in Pihani
मृतक सुनील की फाइल फोटो- स्रोत परिजन - फोटो : amar ujala

पत्नी की सूचना पर पहुंची पुलिस

सुनील की पत्नी माया की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक किसान की तालाब में डूबने से मौत हुई है। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो पुत्र और चार पुत्रियां हैं। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल एसएन सिंह ने बताया कि तालाब में डूबने से युवक की मौत हुई है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed