फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Increased competition from bank opening Pemeent

पेमेेंट बैंक खुलने से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा

Fri, 21 Aug 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Fri, 21 Aug 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
Increased competition from bank opening Pemeent

रिजर्व बैंक द्वारा पेमेंट बैंक खोलने को हरी झंडी

विज्ञापन
दिखा दी गई है। जिससे अब जल्द ही बैंकिंग सेक्टर में प्रतिस्पर्धा बड़ा वातावरण बनने की संभावना प्रबल हो गई है। यह प्रतिस्पर्धा जहां बैंकों पर सेवा गुणवत्ता एवं सुविधाओं को लेकर दबाव बनाएगी, वहीं छोटे मझोले ग्राहकों को लाइन में लग कर बैंकिंग सेवाएं प्राप्त करने से राहत मिलेगी।

सरकारी क्षेत्र के बैंकर्स मानते हैं कि सेवा गुणवत्ता एवं ग्राहकों के आधार को लेकर प्रतिस्पर्धा तो अभी भी निजी क्षेत्र की बैंकों से चल रही हैं, पर पेमेेंट बैंकों के खुलने से यह प्रतिस्पर्धा खास तौर से छोटे शहराें एवं ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से बढ़ेगी। अभी भी हर गांव तक बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह से नहीं पहुंच पाई हैं और जिस तरह से डाकघर तथा कई बडे़ कारपोरेट घरानों एवं एनएसडीएल पेमेंट बैंक खोलने को आगे आए हैं, उससे भविष्य में लाइन मुक्त बैंकिंग का सपना पूरा होने की संभावनाएं बन रही है।

यह अलग बात है कि अभी सिर्फ एक लाख तक के डिपाजिट एवं पेमेंट के रूप में आ रही पेमेेंट बैंकें कर्ज वितरण से अलग है, पर गांवों में एवं छोटे शहरों में सबसे बड़ा ग्राहकों का हिस्सा छोटे पेमेंट और डिपाजिट का है। ऐसे में ग्राहकों के भरोसे पर खरा उतर कर पेमेंट बैंकें सरकारी और गैर सरकारी बैंकों की शाखाओं का ग्राहक आधार खिसका ले जाए तो आश्चर्य नहीं होगा।

जिले में पेमेंट बैंक खुलने पर क्या बदलाव आ सकते हैं। उधर, जिले में प्रधान डाकघर एवं मुख्य डाकघर सहित नगरीय क्षेत्रों में 37 डाकघर हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 296 उपडाकघर शाखाएं हैं। डाकघर को पेमेंट बैंक की हरी झंडी मिलने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों के यह उपडाकघर शाखाएं बैंक शाखाओं के लिए प्रतिस्पर्धा का माहौल बनाएंगे।

अभी इन शाखाओं में तत्काल पांच हजार से ज्यादा का भुगतान नहीं हो पाता है, जिससे डिपाजिट करने को लेकर लोगों को कोई खास लगाव नहीं रहता है। यह शाखाएं पेमेंट बैंक के रूप में जब कार्य करेगी तो तकनीक एवं आधुनिक सेवाओं से भी लैस करने की संभावनाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed