फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Increase patrolling at night, keep a close eye on criminals

Hardoi News: रात्रि में बढ़ाए गश्त, अपराधियों पर रखें कड़ी नजर

Sun, 24 Sep 2023 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Increase patrolling at night, keep a close eye on criminals
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। पुलिस लाइन के सभागार में एसपी ने जिले के सभी मातहत अफसरों के साथ बैठक की। इस दौरान सभी कोतवाल व थानाध्यक्षों को रात्रि के समय में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए। अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा गया। वहीं चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने को कहा।
एसपी केशव चंद ने मासिक अपराध गोष्ठी में कानून व्यवस्था की समीक्षा। विभिन्न कोतवाली व थाना क्षेत्रों में घटित अपराध व उनके द्वारा की गयी निरोधात्मक कार्यवाही के बारे में जानकारी ली। गो-तस्करी व गोकशी के अपराधों पर कार्रवाई करें, अज्ञात अभियोगों को कम से कम समय में वर्कआउट करने को कहा।
विज्ञापन

हत्या, दुष्कर्म, लूट, डकैती, चोरी व अपहरण के अपराधों पर अंकुश लगाने को कहा। अवैध शराब के कारोबार को पूरी तरह से बंद कराने को कहा। जनसुनवाई पोर्टल, आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त होने वाले शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। किसी भी प्रकरण को डिफाल्टर न होने दिया जाए। इसके अलावा सभी कोतवाल व थानाध्यक्षों को रात्रि में गश्त बढ़ाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूमि संबंधी विवादों का निस्तारण कराएं व भूमि विवाद रजिस्टर में ऐसे विवादों का दर्ज करें। गैंगस्टर के मुकदमों में जेल गए अभियुक्तों की अवैध धन से अर्जित की गई संपत्ति धारा 14(1) के तहत कुर्क करने की कार्यवाही की जाए । इस मौके पर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी व अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सहित समस्त क्षेत्राधिकारीगण, समस्त प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed