फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Inconsolable in seven rounds in the environment

गमगीन माहौल में सात फेरे हुए

Wed, 27 May 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 27 May 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
Inconsolable in seven rounds in the environment
कोतवाली क्षेत्र के बिल्हौर -कटरा मार्ग चौराहे
विज्ञापन
के पास कंटेनर की चपेट में आने से तीन बारातियों की मौत की खबर मिलते ही शादी का जश्न गम में बदल गया। बारातियों में चीख-पुकार मच गई। ज्यादातर बाराती घटनास्थल की ओर निकल लिए। इस बीच कुछ रिश्तेदारों ने समझा-बुझाकर गमगीन माहौल में शादी की रस्म पूरी करवाएं और सुबह दुल्हन की विदाई हुई।

अरवल थाना क्षेत्र के बन्नामऊ निवासी भीमसेन के पुत्र अखिलेश की शादी सोमवार रात बिलग्राम कोेतवाली क्षेत्र के ग्राम बसार निवासी रामविलास की बेटी से हो रही थी। रात करीब 12 बजे फेरों की तैयारी चल रही थी। घर पर महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं तो जनवासे में जश्न चल रहा था।

तभी एक बाराती की मोबाइल की घंटी बजी और बन्नामऊ के तीन युवकों की मौत की खबर मिली। इस खबर ने जश्न के माहौल को चीख-पुकार में बदल दिया। बाराती बिलखने लगे और शादी की प्रक्रिया भी कुछ देर के लिए रूक गई। तीनों युवकों के गांव के ही मूल निवासी होने की वजह से ज्यादातर बाराती घटनास्थल की ओर भागे।

इस बीच कुछ रिश्तेदारों ने सूझबूझ से काम लिया। दोनों पक्षों को समझाया बुझाया और शादी की रस्म पूरी करवा दुल्हन की विदाई कराई। बताया जाता है कि  मृतक  शैलेंद्र अपने मां बाप का एकलौता पुत्र था। उसकी मौत होने से परिवार का चिराग बुझा गया। जबकि बुद्धि प्रकाश चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था।

राम सुमिरन के तीन बच्चे है। वहीं जिंदगी मौत के बीच जूझ रहे सुनील के दो पुत्रियां और एक पुत्र है। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।  मृतक राम सुमिरन के चाचा लल्लन बाबू ने बताया कि ये लोग बारात जाने के लिए  बन्नामऊ निवासी रजनीश की बाइक मांग कर ले आए थे। साथी की तबीयत खराब होने की वजह से सभी एक ही बाइक से अस्पताल जाने के लिए निकले, लेकिन उन्हें क्या पता था सामने मौत खड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed