फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Incomplete housing, Amrit Sarovar work stalled, BDO warned of action

Hardoi News: अधूरे आवास, अमृत सरोवर का कार्य ठप, बीडीओ को कार्रवाई की चेतावनी

Fri, 20 Oct 2023 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Incomplete housing, Amrit Sarovar work stalled, BDO warned of action
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। गांवों में स्वीकृति के बाद अधूरे आवास और अमृत सरोवरों पर काम न चलने की जानकारी पर सीडीओ ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों बीडीओ को कार्रवाई की चेतावनी दी। कहा कि प्रतिदिन समीक्षा की जाएगी। कम प्रगति व स्थिति वाले ब्लॉक के बीडीओ का वेतन रोका जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।
सीडीओ सौम्या गुरुरानी ने गुरुवार को वर्चुअल मीटिंग में बीडीओ से एक-एक कर ब्लॉकवार जानकारी ली। भरावन में पशु आश्रयस्थलाें में जाली व तार फेंसिंग कराए जाने की रिपोर्ट में अंतर पर नाराजगी जताई और बीडीओ को निर्देश दिए कि पशु चिकित्साधिकारी के साथ संयुक्त हस्ताक्षर से रिपोर्ट प्राप्त कराएं। 273 लाभार्थियों की समय से किस्त न जारी किए जाने पर एक दिन के समय के साथ कार्रवाई की हिदायत दी।
विज्ञापन

उन्होंने 1109 आवास सभी किस्त जारी होने के बाद भी अधूरे होने पर संबंधित बीडीओ से कहा कि इसमें तेजी लाएं और शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित कराएं। अमृत सरोवर को एप पर अभियान चलाए जाने के बाद भी अपलोड न कराए जाने पर कहा कि शुक्रवार तक अपलोड न कराने पर कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed