फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   In the medical college, patients get blankets only on demand.

Hardoi News: मेडिकल कॉलेज में मांगने पर ही मिलता है मरीजों को कंबल

Thu, 21 Nov 2024 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
In the medical college, patients get blankets only on demand.
हरदोई। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में मरीजों को ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त कंबल नहीं मिल रहे है।
विज्ञापन

पुरुष चिकित्सालय के वार्डों में भर्ती मरीजों को कंबल उन्हीं को मिल रहा है जो अस्पताल कर्मियों से कंबल की डिमांड करते हैं। अगर कोई कंबल नहीं मांगता है तो कर्मी उसे कंबल भी नहीं देते हैं। सर्दी से बचाव के लिए मरीजों को अपने घरों से कंबल लाना पड़ता है। मरीजों के तीमारदारों को भी अपने घर से ही कंबल का इंतजाम करना पड़ता है। अस्पताल से किसी प्रकार की सुविधा नहीं मिलती है।
जिला पुरुष अस्पताल के वार्डों का जायजा लेने पर वार्डाें में भर्ती मरीजों में बमुश्किल से एक या दो के पास कंबल मिला। अस्पताल के मानकों के अनुसार गुणवत्ता अनुरूप कंबल तो मिला है लेकिन कंबल काफी पुराना होने से लोगों को अब सर्दी से बचाव के लिए नाकाफी सबित हो रहा है। सभी को कंबल भी नहीं दिया जाता है, जो मरीज कंबल की मांग करते हैं अस्पताल के कर्मचारी सिर्फ उन्हें ही कंबल देते हैं। मरीज अपने घरों से ही कंबल लाकर उनका प्रयोग करते हैं। अस्पताल की आईपीडी में अभी करीब 75 मरीज भर्ती हैं, लेकिन विभाग सभी को कंबल उपलब्ध नहीं करवाता है।
विज्ञापन


कंबल तो मिला पर नहीं बचती ठंड
हरदोई। मंगोलापुर निवासी टन्नी ने बताया कि चोट लगने की वजह से वह 17 नवंबर को अस्पताल के वार्ड में भर्ती हुआ था। उसके पास संसाधन अधिक नहीं हैं तो उन्होंने अस्पताल कर्मियों से कंबल की मांग की थी तो उन्हें कंबल दिया गया। बताया कि कंबल तो मिला लेकिन इतना पतला है कि इससे ठंड का बचाव बमुश्किल ही हो पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल से नहीं मिला सामान
हरदोई। बावन के जगदीशपुर के अवधपुर निवासी मुलरू ने बताया कि इलाज के जिला अस्पताल आया और 16 नंवबर से वार्ड में भर्ती है।अस्पताल से उसे कंबल नहीं मिला है। ठंड बढ़ने पर घर से कंबल और रजाई लेकर आना पड़ा। नीर बहार के भुढि़या निवासी उत्तम कुमार ने बताया सर्दी में कंबल चादर नहीं मिलने से घर से ओढने-बिछाने का सामान लेकर आए हैं। ठंड से बचाव के लिए दो कंबल आवश्यकता है लेकिन अस्पताल से एक कंबल भी नहीं दिया है।

मानक के अनुरूप मिले अस्पताल में कंबल

हरदोई। अस्पताल की मानक के अनुसार कंबल का वजन करीब 3 पांउड प्रति आयटम होना चाहिए। अस्पताल में भी जो कंबल मरीजों को दिए जा रहे हैं। उनका वजन भी करीब 1 किलो 200 ग्राम निकला है। जो करीब तीन पांउड के आसपास है। कंबल तो मानक के अनुरूप हैं लेकिन कई कंबल पुराने हो गए हैं और साफ भी नहीं है। जिसको लेकर फिलहाल ध्यान नहीं दिया जा रहा है।


सर्दी से बचाव के लिए मरीज को एक कंबल देने का नियम है। फिर भी मरीज के मांगने पर सर्दी से बचाव के लिए दो कंबल भी दे दिए जाते हैं। ठंड में थोड़ी परेशानी बढ़ी है। मरीजों को सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
डॉ. जेके वर्मा, सीएमएस, पुरुष चिकित्सालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed