{"_id":"6629653e3740667feb0dc2b4","slug":"in-panchayat-when-her-lover-refused-to-marry-her-the-girl-committed-suicide-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-113732-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पंचायत में प्रेमी ने कर दिया शादी से इन्कार तो किशोरी ने कर ली खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पंचायत में प्रेमी ने कर दिया शादी से इन्कार तो किशोरी ने कर ली खुदकुशी
विज्ञापन
बेहटा गोकुल। प्रेमी और उसके परिजनों ने किशोरी से शादी की बात से इन्कार कर दिया। इससे आहत किशोरी ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बुधवार शाम उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी (17) एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा 12 की छात्रा थी। सांडी थाना क्षेत्र के सैदापुर गांव निवासी एक युवक का ननिहाल किशोरी के गांव में है। युवक अपने मामा-मामी के साथ रहकर ही पढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया। मंगलवार को किशोरी युवक के घर पहुंच गई और शादी की बात कहने लगी। इस पर दोनों पक्षों के लोगों की मौजूदगी में पंचायत की।
भरी पंचायत में युवक, उसके मामा और मामी ने किशोरी से शादी करने से इन्कार कर दिया। किशोरी के पिता का कहना था कि युवक ने शादी की बात कहकर शारीरिक संबंध भी बनाए थे। जब युवक ने शादी से इन्कार कर दिया तो किशोरी आहत होकर घर पहुंची और उसने जहर खा लिया। इसका पता चलने पर परिजन उसे लेकर बेहटा गोकुल थाने गए तो पुलिस ने उसे टोडरपुर सीएचसी उपचार के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में बुधवार शाम उसकी मौत हो गई। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बेहटा गोकुल के प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।