{"_id":"69de79fe75d7ab70190f5c9c","slug":"in-four-years-the-number-of-women-voters-decreased-to-37-per-thousand-hardoi-news-c-213-1-hra1001-148018-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: चार साल में कम हो गईं प्रति हजार पर 37 महिला मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: चार साल में कम हो गईं प्रति हजार पर 37 महिला मतदाता
विज्ञापन
हरदोई। विधानसभावार फोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के बाद सामने आई मतदाताओं की संख्या कम होने के साथ ही महिला मतदाताओं की संख्या में भी कमी आई है। प्रति हजार पुरुष मतदाता पर 37 महिला मतदाता कम हो गई हैं।
एसआईआर अभियान के बाद अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में 26.22 लाख मतदाता हैं जबकि साल-2022 में विधानसभा के चुनाव में उपयोग में लाई गई मतदाता सूची में 29.14 लाख मतदाता थे। साल-2022 की मतदाता सूची में 15.67 लाख पुरुष और 13.46 लाख महिला मतदाता थीं। इस प्रकार से पुरुष और महिला मतदाताओं का लिंगानुपात 859 था, प्रति हजार पुरुष मतदाता पर 859 महिला मतदाता शामिल थीं। वहीं, साल-2026 में कराए गए एसआईआर अभियान के बाद विधानसभावार अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कराया गया है। 10 अप्रैल को सार्वजनिक की गई मतदाता सूची में 14.39 लाख पुरुष और 11.83 लाख महिला मतदाता शामिल हैं। अभियान के बाद प्रकाशित मतदाता सूची में जनपद का लिंगानुपात 822 रह गया है। इस प्रकार से चार साल में मतदाता सूची में 37 महिलाएं प्रति हजार कम हो गई हैं।
बिलग्राम-मल्लावां और शाहाबाद में सबसे अधिक कम हुईं महिला मतदाता
एसआईआर अभियान की सार्वजनिक की गई मतदाता सूची में विधानसभावार देखा जाए तो विधानसभा क्षेत्र बिलग्राम-मल्लावां में सबसे अधिक 53 महिलाएं कम हुईं। साल-2022 में बिलग्राम-मल्लावां में प्रति हजार पुरुष मतदाता पर 963 महिला मतदाता थीं अब एसआईआर अभियान के बाद 810 रह गई हैं। ऐसे ही शाहाबाद में 52 महिलाएं कम हुईं। साल-2022 में 869 महिला मतदाता थीं और एसआईआर अभियान के वहां पर 817 महिला मतदाता प्रति हजार पुरुष पर रह गई हैं। ऐसे ही सवायजपुर क्षेत्र में 43, हरदोई में 22, गोपामऊ में 32, सांडी में 22, बालामऊ में 24 और संडीला में 46 महिला प्रति हजार पुरुष मतदाता पर कम हो गई हैं।
विज्ञापन
एसआईआर अभियान के बाद मतदाता सूची में शामिल पुरुष-महिला मतदाता की संख्या व अनुपात
विधानसभा क्षेत्र का नाम : पुरुष : महिला मतदाता : लिंगानुपात
. सवायजपुर : 2.04 लाख : 1.65 लाख : 808
. शाहाबाद : 1.81 लाख : 1.47 लाख : 817
. हरदोई : 1.83 लाख : 1.55 लाख : 850
. गोपामऊ : 1.74 लाख : 1.43 लाख : 824
. सांडी : 1.67 लाख : 1.37 लाख : 822
. बिलग्राम-मल्लावां : 1.95 लाख : 1.58 लाख : 810
. बालामऊ : 1.70 लाख : 1.40 लाख : 822
. संडीला : 1.63 लाख : 1.34 लाख : 825
विधानसभा चुनाव साल-2022 में विधानसभा क्षेत्रवार पुरुष और महिला मतदाता संख्या व लिंगानुपात

. सवायजपुर : 2.17 लाख : 1.85 लाख : 851
. शाहाबाद : 1.89 लाख : 1.64 लाख : 869
. हरदोई : 2.20 लाख : 1.92 लाख : 872
. गोपामऊ : 1.84 लाख : 1.58 लाख : 856
. सांडी : 1.79 लाख : 1.51 लाख : 844
. बिलग्राम-मल्लावां : 2.04 लाख : 1.76 लाख : 863
. बालामऊ : 1.87 लाख : 1.58 लाख : 846
. संडीला : 1.82 लाख : 1.58 लाख : 871
विधानसभावार फोटोयुक्त मतदाता सूची का एसआईआर अभियान शुद्ध और सही-सही तैयार कराया गया है। एसआईआर अभियान में दी गई व्यवस्था में अभिलेख न दे पाने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल नहीं किए गए हैं। ऐसी महिला और पुरुष दोनों मतदाताओं के नाम सूची से हटवाए गए हैं। इससे लिंगानुपात भी प्रभावित हुआ है। सूची में नाम जोड़ने और संशोधन के लिए फॉर्म लिए जा रहे हैं। मतदाता अपने फॉर्म ऑनलाइन भी भर सकते हैं। -प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी