फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   In enmity, cousins had killed the middle-aged

रंजिश में चचेरे भाइयों ने कराई थी अधेड़ की हत्या

Sat, 26 Mar 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
In enmity, cousins had killed the middle-aged
हरदोई। संडीला कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गांव में 16 मार्च को रात दरवाजे पर सोते समय हुई अधेड़ की हत्या का शनिवार को पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। पुलिस का दावा है कि मुकदमे की रंजिश में चचेरे भाइयों ने दो युुवकों को 20 हजार देने का लालच देकर अधेड़ की हत्या कराई थी। पुलिस लाइन में एसपी राजेश द्विवेदी ने घटना का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि संडीला क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी रामचंद्र ने 17 मार्च को कोतवाली में सूचना देकर बताया था कि 16 मार्च को रात उसका भाई बालगोविंद (50) दरवाजे के बाहर सो रहे थे।
विज्ञापन

गांव निवासी अभिजीत कुमार, गंगाराम, सियाराम, अमित ने धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया था। जिसकी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
पीड़ित की तहरीर पर चारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे को स्वॉट, सर्विलांस, एसओजी टीमें लगाई गईं थीं।
विवेचना के दौरान कई पहलुओं पर जांच करने पर आरोपियों के नाम रंजिशन लिखाने की बात सामने आई, जबकि बालगोविंद की हत्या किसी नजदीकी द्वारा विपक्षियों को फंसाने के लिए कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस आधार पर घटना में संलिप्त गांव निवासी जगदीश, होरीलाल को शनिवार को टीम ने उन्नाव मार्ग स्थित भट्ठे के पास से दबोच लिया। पूछताछ में दोनों ने बालगोविंद की हत्या करने की बात कबूली। आरोपियों ने बताया कि बालगोविंद की चचेरे भाई विमल त्रिवेदी व ललित त्रिवेदी ने दोनों को 20 हजार रुपये का लालच दिया था। विमल ने अपने घर से बांका लाकर दिया था। उसी बांके से जान से मारने की नियत से बालगोविंद पर प्रहार किए थे। शोर मचाने पर मां के बाहर आने पर दोनों फरार हो गए थे। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने बांका जगदीश के घर से बरामद कर लिया। आरोपियों के बयान के आधार पर विमल व ललित को गांव की मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

इंसेट---
बालगोविंद की हत्या की ये बनी वजह
बालगोविंद की हत्या की वजह दुश्मनों से बदला लेना था। पूछताछ में आरोपी चचेरे भाइयों ने बताया कि वर्ष 2006 में विपक्षी सियाराम अनुसूचित जाति उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। जिसमें हाईकोर्ट उसे विमल को सजा सुनाई गई थी। इसी दौरान विमल का कोटा भी निरस्त हो गया था। उसका कोटा वर्तमान प्रधान अभिजीत के समर्थक गंगाराम को मिल गया था। वहीं, वह प्रधानी का चुनाव भी हार गया था। इससे उसने होलीलाल और जगदीश को 20 हजार का लालच देकर चचेरे भाई की हत्या कराई थी, जिससे चारों विपक्षी जेल चले जाएं कोटा उसे मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed