फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   In-charge teacher suspended for allegedly touching three girl students inappropriately

Hardoi News: तीन छात्राओं को बैड टच करने के आरोप में इंचार्ज शिक्षक निलंबित

Tue, 24 Feb 2026 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
In-charge teacher suspended for allegedly touching three girl students inappropriately
माधौंगज। ब्लॉक के एक विद्यालय में 16 फरवरी को तीन छात्राओं को बैड टच करने के मामले में सोमवार को इंचार्ज शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में दो सगी बहनों के पिता ने खंड शिक्षा अधिकारी से शिकायत की थी। मामले की जांच 18 फरवरी को की गई थी।
विज्ञापन

माधौगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स खेती करते हैं। उनकी दो पुत्रियां गांव के कन्या जूनियर हाईस्कूल में एक कक्षा छह और दूसरी कक्षा आठ में पढ़ती है। विद्यालय में इंचार्ज शिक्षक योगेश कुमार हैं। 16 फरवरी को दोनों विद्यालय गई थीं। आरोप है कि कक्षा में पढ़ाते समय शिक्षक योगेश ने पहले कक्षा छह फिर कक्षा आठ की छात्रा को बैड टच किया।
विज्ञापन

दावा है कि इस दौरान शिक्षक ने छात्राओं से अश्लील बातें भी पूछीं। कक्षा आठ की एक और छात्रा ने भी बैड टच का आरोप लगाया। दोनों सगी बहनों ने घर जाकर शिक्षक की हरकतों के बारे में अपने पिता को बताया। पिता ने बीईओ संतोष कुमार से इस मामले की शिकायत की। 18 फरवरी को बीईओ मामले की जांच करने पहुंचे। वहां महिला अध्यापिका की उपस्थिति में तीनों छात्राओं से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पांच छात्राओं के बयान दर्ज किए गए। छात्राओं ने अपने-अपने बयानों में बैड टच और अश्लील बातें करने की पुष्टि की। जांच के बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी थी। सोमवार को प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभाष कुंवर श्रीवास्तव ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया। निलंबन के बाद शिक्षक को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संबद्ध किया गया है।


... बाद में छात्राओं के पिता और अन्य छात्राओं ने आरोपी को बताया अच्छा शिक्षक
जिस शख्स ने मामले की शिकायती की थी। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें वह आरोपी शिक्षक को अच्छा व्यक्ति बता रहे हैं। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। इस संबंध में कक्षा छह, सात और आठ की 17 छात्राओं ने बेसिक शिक्षा अधिकारी के नाम एक पत्र लिखा है। इसमें लिखा कि योगेश जी अच्छे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed