फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   If the child is sick, they run to Lucknow

Hardoi News: बच्चा बीमार तो लगाते हैं लखनऊ की दौड़

Sat, 27 May 2023 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
If the child is sick, they run to Lucknow
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संडीला। सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बच्चों के उपचार के लिए बाल रोग विशेषज्ञ नहीं है। ऐसे में अभिभावकों के बच्चों के उपचार के लिए निजी चिकित्सकों पर आश्रित होना पड़ रहा है, इससे आर्थिक दबाव भी पड़ता है। गंभीर बीमारी के उपचार के लिए लखनऊ का रास्ता पकड़ना पड़ता है।

तहसील स्तर पर स्थापित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बड़ी संख्या में आसपास के क्षेत्रों से लोग इलाज के लिए आते हैं। इनमें बच्चों की संख्या अधिक होती है लेकिन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बाल रोग विशेषज्ञ बहुत दिनों से हैं ही नहीं। ऐसे में बाल रोग विशेषज्ञ के न होने के कारण लोगों बच्चों की जांच व उपचार के लिए भटकना पड़ता है। आखिर में मजबूर होकर माता-पिता बच्चों को लखनऊ या हरदोई जाकर निजी अस्पतालों में इलाज कराते हैं।
विज्ञापन

एक दशक पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अधीक्षक के पद पर बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव की तैनाती की गई थी। कुछ दिन बाद ही उनका स्थानांतरण हो गया, तब से अभी तक किसी भी बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं की गई है। इससे आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. मशूद आलम के जाने के बाद अब तक किसी सर्जन की भी तैनाती नहीं की गई है। इससे सामान्य ऑपरेशन नहीं हो पा रहे हैं। इससे छोटे से छोटे ऑपरेशन के लिए लोगों को प्राइवेट अस्पतालों की तरफ रुख करना पड़ रहा है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. शरद वैश्य ने बताया कि सीएचसी मानक के अनुसार बाल रोग व सर्जन की तैनाती को छोड़कर बाकी सभी मानक पूरे हैं। सर्जन व बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती की विभाग से कई बार पत्र के माध्यम से मांग की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed