फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Husband strangled his wife to death and went to the police station

Hardoi News: पत्नी की गला दबाकर हत्या कर थाने पहुंचा पति

Sat, 31 Jan 2026 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Husband strangled his wife to death and went to the police station
- 13 जनवरी को गांव के एक युवक के साथ चली गई थी
विज्ञापन

- 19 जनवरी को वापस आने पर रहने लगी थी पति के साथ
संवाद न्यूज एजेंसी

बेहटा गोकुल (हरदोई)। कथित तौर पर प्रेमी के साथ गई विवाहिता के वापस घर आने पर पति से विवाद होने लगा। शुक्रवार देर शाम विवाद के दौरान पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद सीधे थाने पहुंच गया। यहां पुलिस को पत्नी की हत्या कर देने की जानकारी दी। हरकत में आई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। आरोपी हिरासत में है।
मूल रूप से थानाक्षेत्र के रायपुर गुलरिया निवासी नवीन उर्फ छंगा की शादी सात साल पहले सुरजीपुर निवासी अंजू (25) के साथ हुई थी। शादी के बाद नवीन अपनी पत्नी के साथ ससुराल में ही रहने लगा था। नवीन ने बताया कि अंजू बीती 13 जनवरी को गांव के ही एक युवक के साथ चली गई थी। ग्राम प्रधान के जरिए उसने पुलिस से शिकायत की थी।
विज्ञापन

पुलिस ने 19 जनवरी को अंजू को तलाश लिया था। पूछताछ में अंजू ने पति नवीन के साथ जाने की इच्छा जताई, तो उसे भेज दिया गया। इसके बाद से आए दिन नवीन और अंजू के बीच विवाद हो रहा था। नवीन ने बताया कि शुक्रवार शाम भी घर के अंदर अंजू के साथ उसका विवाद हो रहा था। इसी दौरान उसने अंजू का गला दबा दिया। घटना के समय अंजू की मां सुखरानी मकान के बाहर पड़ी टीन के नीचे बैठी थी, लेकिन उसे घटना का पता ही नहीं चला। अंजू की हत्या करने के बाद नवीन बेहटा गोकुल थाने गया। यहां पुलिस को बताया कि पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है। इसका पता चलने पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र गिरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आरोपी पति हिरासत में है। शव कब्जे में लिया गया है। मृतका के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट
पिता ने साली से करा दी थी बेटे की शादी
ग्रामीणों ने बताया कि नवीन की शादी उसके पिता ने अपनी साली से करा दी थी। मतलब यह कि नवीन और उसका पिता आपस में साढ़ू भी हैं। इसको लेकर भी ग्रामीणों में चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed